Site icon Dainik Savera Times

Himachal Weather : अगले 72 घंटे बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, मैदानी इलाकों में आंधी-तूफान की चेतावनी

Himachal Weather : हिमाचल प्रदेश में अगले 72 घंटों तक बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, कल रात से पश्चिमी विक्षोभ अधिक सक्रिय हो गया है। इसके चलते 16 मार्च तक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी व निचले इलाकों में बारिश होगी। आईएमडी के अनुसार इस दौरान कुछ इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है, जबकि मैदानी और निचले इलाकों में भारी बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कांगड़ा, चंबा और कुल्लू जिलों के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होगी।

15 और 16 मार्च को इन जिलों में भारी बर्फबारी

बता दे कि 15 और 16 मार्च को लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कांगड़ा, चंबा और कुल्लू जिलों के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना है। जबकि कांगड़ा, चंबा और कुल्लू जिलों में भारी बारिश की संभावना है। राज्य के पर्यटन स्थलों मनाली, नारकंडा, कुफरी, सोलंग वैली, सिसु और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

17 मार्च से साफ होगा मौसम

17 मार्च को अधिक ऊंचे कुछ क्षेत्रों में ही मौसम खराब रहेगा। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ हो जाएगा। 18 मार्च से प्रदेश के ज्यादातर भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार है।

Exit mobile version