Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Home Loan: होम लोन लेना हुआ सस्ता… जानिए किन 5 सरकारी बैंकों के ऑफर हैं सबसे बेहतर

July 2, 2025

Home Loan: होम लोन लेना हुआ सस्ता… जानिए किन 5 सरकारी बैंकों के ऑफर हैं सबसे बेहतर

Home Loan : अगर आप होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी नीतिगत ब्याज दर (रेपो रेट) में 0.50% की कटौती की है, जिसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिलने लगा है। देश के प्रमुख सरकारी बैंकों ने होम लोन की ब्याज दरों में कटौती की है और अब ये लोन बेहद किफायती दरों पर उपलब्ध हैं। हालांकि, सस्ती ब्याज दर का लाभ उठाने के लिए आपका CIBIL स्कोर मजबूत होना चाहिए। साथ ही, अंतिम निर्णय बैंक की शर्तों पर निर्भर करेगा। आइए जानते हैं ऐसे 5 सरकारी बैंक, जो सबसे कम ब्याज दर पर होम लोन मुहैया करा रहे हैं…

1. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को 7.35% की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन दे रहा है।

प्रोसेसिंग फीस: लोन अमाउंट का 0.50% (अधिकतम ₹15,000) + GST।

2. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया

यह बैंक भी 7.35% की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन उपलब्ध करा रहा है।
अगर आपका CIBIL स्कोर 800 या उससे अधिक है, तो आपको सबसे सस्ती दर मिल सकती है।

प्रोसेसिंग फीस: लोन अमाउंट का 0.50% (अधिकतम ₹20,000) + GST।

3. बैंक ऑफ महाराष्ट्र

बैंक ऑफ महाराष्ट्र भी 7.35% की ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहा है। महिला ग्राहकों और डिफेंस कर्मियों को 0.05% की अतिरिक्त छूट मिलती है। साथ ही, बैंक से होम लोन लेने वाले ग्राहकों को कार और एजुकेशन लोन में भी छूट दी जा रही है।

4. केनरा बैंक

केनरा बैंक 7.40% की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन उपलब्ध करा रहा है।

प्रोसेसिंग फीस: 0.50% (न्यूनतम ₹1,500 + GST और अधिकतम ₹10,000 + GST)।

5. भारतीय स्टेट बैंक (SBI)

देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई भी 7.50% की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन दे रहा है।

प्रोसेसिंग फीस: लोन अमाउंट का 0.35% + GST।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें