Site icon Dainik Savera Times

जालौन में भीषण हादसा : कार और ट्रक के बीच टक्कर…एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हुई मौत, 2 की हालत गंभीर

Accident

Accident

Road Accident in Jalaun : उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के एट थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक कार और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

कार और ट्रक के बीच टक्कर

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना सुबह साढ़े चार से पांच बजे के बीच हुई। बहराइच जिले के मोतीपुर निवासी बृजेश कुमार (42) अपने परिवार के साथ झांसी जा रहे थे। जब उनकी कार एट थाने के गिरथान गांव के पास पहुंची तो चालक को नींद आ गई और कार डिवाइडर तोड़ते हुए विपरीत दिशा में चली गई।

एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हुई मौत

उसी समय झांसी से कानपुर की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक सामने से आ गया और कार से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बृजेश कुमार, उनकी पत्नी प्रीति (40), बेटा आशुतोष (13), रिश्तेदार संगीता (33) और तीन महीने की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। मानवी और नंदा नामक दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव

दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

Exit mobile version