Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bihar Road Accident: सिवान में भीषण सड़क हादसा… अज्ञात वाहन से टक्कराई कार, 3 लोगों की हुई मौत

May 24, 2025

Bihar Road Accident: सिवान में भीषण सड़क हादसा… अज्ञात वाहन से टक्कराई कार, 3 लोगों की हुई मौत

Bihar Road Accident : बिहार के सीवान में शनिवार को भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना सीवान जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के अफराद मोड़ के पास हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह भीषण दुर्घटना सुबह 6:30 बजे हुई, जब एक कार एक वाहन से टकरा गई, जिससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस बीच, स्थानीय लोगों को कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कराई कार

मिली जानकारी के अनुसार कार सवार लोग पटना एयरपोर्ट से अपने किसी परिचित को लेने गए थे। जब वे पटना एयरपोर्ट से सीवान लौट रहे थे, तभी गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के अफराद मोड़ पर उनकी कार एक वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन लोगों की मौत हो गई। कार में एक पासपोर्ट भी मिला, जिस पर अबरार का नाम लिखा है। पुलिस ने पासपोर्ट के आधार पर मृतकों की पहचान शुरू कर दी है। हालाँकि, मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

हादसे में तीन लोगों की मौत

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तीनों मृतकों की पहचान की जाएगी। इसके साथ ही इस भीषण सड़क हादसे की जांच के निर्देश भी दिए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान के सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस

इस दुर्घटना में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज सदर अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है कि अफराद मोड़ पर ऐसी दुर्घटना हुई है। इससे पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। यहां के लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि यहां हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। इसके साथ ही मौके पर पहुंची पुलिस लोगों से सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की अपील करती नजर आई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें