Site icon Dainik Savera Times

गोदाम में लगी भीषण आग, 6-7 दुकानें जलकर हुई राख, मची अफरा-तफरी

Jalandhar News

Jalandhar News

Huge fire in warehouse: ठाणो में भिवंडी के खांडुपड़ा इलाके में सुबह फर्नीचर के गोदाम, होटल, शादी में इस्तेमाल होने वाली लकड़ियों, भंगार के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आग की चपेट में आई 6 से 7 दुकानें

जानकारी के मुताबिक, भिवंडी कस्बे के खांडूपड़ा इलाके में भंगार के गोदाम से आग शुरू हुई। आग इतनी ज्यादा विकराल हो गई कि उसने अपनी चपेट में तकरीबन 6 से 7 दुकानों को ले लिया। ये दुकानें आग में जलकर राख हो गईं। आग सुबह करीब 4:30 से 5:00 बजे के बीच में लगी थी।

मौके पर पहुंची दमकल विभाग की तीन गाड़ियां

आग की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी ज्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल घटनास्थल पर शांति नगर पुलिस की टीम भी पहुंच गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, इस इलाके में तीन से चार मैरिज हाल हैं। जब इन मैरिज हॉल पर बारात आती है तो लोग आतिशबाजी करते हैं। आतिशबाजी करना मना है, इसके बावजूद भी लोग नहीं मानते। आतिशबाजी करके लोग तो चले जाते हैं, लेकिन उसका खामियाजा मैरिज हॉल के आसपास के कारोबारियों को भुगतना पड़ता है।

गौरतलब है कि लगभग दो साल पहले अंसारी मैरिज हॉल में भीषण आग लगी थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने कहा कि यहां से इस तरह के मैरिज हॉल को हटाया जाए, जिससे रोज आए दिन यहां पर आग लगने का खतरा बना हुआ रहता है।

Exit mobile version