Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

मिजोरम में भारी मात्रा में 59.8 लाख रुपये के मादक पदार्थ हुए जब्त

April 3, 2025

मिजोरम में भारी मात्रा में 59.8 लाख रुपये के मादक पदार्थ हुए जब्त

Drugs seized : मिजोरम के लोंगतलाई जिले में 59.8 लाख रुपये मूल्य की मादक पदार्थ मेथामफेटामाइन गोलियां जब्त की गई हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मिजोरम पुलिस और असम राइफल्स की संयुक्त टीम ने जिले के सबसे बड़े नागरिक संगठन यंग लाई एसोसिएशन (वाईएलए) के कार्यकर्ताओं की मदद से बुधवार को बुआलपुई (एनजी) गांव के पास छापा मारा और 42,000 मेथम्फेटामाइन गोलियां जब्त कीं।

उन्होंने कहा कि मेथाम्फेटामाइन की गोलियां पड़ोसी देश म्यांमार से तस्करी कर लाई गई थीं। अधिकारियों ने बताया कि लोंगतलाई जिला प्रशासन ने राज्य पुलिस, असम राइफल्स के जवानों और ग्राम परिषद तथा वाईएलए नेताओं के साथ मिलकर सोमवार को बुआलपुई (एनजी) गांव में शरण लिए हुए म्यांमार के शरणार्थियों के साथ बैठक की और उन्हें मिजोरम में शरण लेते समय अपनाए जाने वाले नियमों के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यह बैठक गांव में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त होने के बाद आयोजित की गई थी। उन्होंने कहा कि शरणार्थियों को तस्करी के खिलाफ चेतावनी दी गई तथा सामाजिक सद्भाव के लिए स्थानीय लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने को कहा गया। उनसे कहा गया कि वे गांव छोड़ने से पहले बुआलपुई (एनजी) की ग्राम परिषदों के संयुक्त सचिव से अनुमति लें तथा वापस आने पर संयुक्त सचिव को सूचित करें।

ये भी पढ़ें: रात में मुनक्का खाना क्यों है फायदेमंद? जान लें कारण और सही तरीका 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें