नई दिल्ली: राजद (राष्ट्रीय जनता दल) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव इन दिनों चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले उन्हें पार्टी से बाहर निकाल दिया गया था। इसके साथ ही परिवार से भी उन्हें दूर कर दिया गया। तेज प्रताप ने अब सोशल मीडिया पर एक भावुक और तीखा पोस्ट शेयर किया है।
तेज प्रताप यादव ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, “मेरी चुप्पी को मेरी कमजोरी मत समझो। मुझे तुम्हारी साजिशों का पता है। शुरुआत तुमने की है, लेकिन अंत मैं करूंगा। झूठ और धोखे से बनाए गए इस जाल को अब मैं तोड़ने वाला हूं। सच सामने आएगा। मेरी भूमिका अब जनता और सुप्रीम कोर्ट तय करेगा, न कि कोई पार्टी या परिवार।”
इस पोस्ट के साथ तेज प्रताप ने एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वे एक दीवार की ओर देख रहे हैं। उस दीवार पर उनके पिता लालू प्रसाद यादव की एक पुरानी तस्वीर लगी हुई है। तस्वीर देखकर साफ है कि तेज प्रताप अपने पिता के साथ जुड़ाव अब भी महसूस करते हैं।
कुछ दिन पहले तेज प्रताप ने अपने पिता को जन्मदिन की बधाई दी थी। उन्होंने लिखा था, “आप सिर्फ मेरे पिता नहीं, एक आंदोलन हैं। आपकी सोच को आगे बढ़ाना मेरी जिम्मेदारी ही नहीं, मेरा धर्म है।”
राजद से बाहर किए जाने के बाद तेज प्रताप ने अपने मम्मी-पापा को संबोधित करते हुए लिखा था,”मेरी पूरी दुनिया आप दोनों में ही समाई है। मुझे आपके प्यार और विश्वास की जरूरत है। पापा, आप नहीं होते तो पार्टी भी नहीं होती। राजनीति में आपके साथ कुछ जयचंद जैसे लोग आ गए हैं जो अब साजिश कर रहे हैं। लेकिन मैं हर साजिश को बेनकाब करूंगा। मेरे भाई, मैं भले दूर हूं लेकिन हमेशा तुम्हारे साथ हूं। मम्मी-पापा का ध्यान रखना। जयचंद हर जगह हैं- बाहर भी और अंदर भी।”
तेज प्रताप यादव का हालिया पोस्ट दिखाता है कि वे पार्टी और परिवार से अलग किए जाने से काफी आहत हैं। लेकिन वे इस दौर को एक नई शुरुआत मानते हैं और जल्द ही बड़ा खुलासा करने की बात कर रहे हैं। आने वाले दिनों में तेज प्रताप के अगले कदम पर सभी की नजरें रहेंगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...