Site icon Dainik Savera Times

IBPS SO Recruitment 2025: स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती… जानें योग्यता और महत्वपूर्ण तिथियां

IBPS SO Recruitment 2025 : बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 21 जुलाई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के तहत 11 राष्ट्रीयकृत बैंकों में कुल 1007 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इन पदों में आईटी ऑफिसर, एग्रीकल्चरल फील्ड ऑफिसर, राज्य भाषा अधिकारी, लॉ ऑफिसर, एचआर/पर्सनल ऑफिसर और मार्केटिंग ऑफिसर शामिल हैं।

IBPS SO 2025: महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन शुल्क भुगतान: 1 जुलाई से 21 जुलाई, 2025
प्रारंभिक परीक्षा के लिए कॉल लेटर डाउनलोड: अगस्त 2025
प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन: अगस्त 2025
प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम: सितंबर 2025
मुख्य परीक्षा के लिए कॉल लेटर: सितंबर/अक्टूबर 2025
मुख्य परीक्षा का आयोजन: नवंबर 2025
मुख्य परीक्षा का परिणाम: नवंबर 2025
साक्षात्कार प्रक्रिया: दिसंबर 2025 / जनवरी 2026
अनंतिम आवंटन: जनवरी/फरवरी 2026

भाग लेने वाले बैंक

IBPS SO 2025 भर्ती में निम्नलिखित बैंक भाग ले रहे हैं:

1. बैंक ऑफ बड़ौदा
2. बैंक ऑफ इंडिया
3. बैंक ऑफ महाराष्ट्र
4. केनरा बैंक
5. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
6. इंडियन बैंक
7. इंडियन ओवरसीज बैंक
8. पंजाब नेशनल बैंक
9. पंजाब एंड सिंध बैंक
10. यूको बैंक
11. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

पदों की संख्या और श्रेणियां

कुल रिक्तियां: 1007 पद

पदों में शामिल हैं:

– आईटी ऑफिसर
– एग्रीकल्चरल फील्ड ऑफिसर
– राज्य भाषा अधिकारी
– लॉ ऑफिसर
– एचआर/पर्सनल ऑफिसर
– मार्केटिंग ऑफिसर

योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित क्षेत्र में स्नातक डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा: न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष (2 जुलाई 1995 से पहले और 1 जुलाई 2005 के बाद जन्म न हुआ हो)।

आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

SC/ST/PwD वर्ग: ₹175/-

अन्य सभी श्रेणियां: ₹850/-

भुगतान ऑनलाइन माध्यम से डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से किया जा सकता है।

कैसे करें आवेदन?

1. IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
2. होमपेज पर ‘IBPS SO 2025 Registration’ लिंक पर क्लिक करें।
3. खुद को रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
4. आवेदन फ़ॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें।
5. फ़ॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Exit mobile version