खेल डेस्क: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा। इस बड़े मैच से पहले पाकिस्तान टीम को झटका लगा है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर ICC (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ने कार्रवाई की है।
भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 मुकाबले में भारत ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। इस मैच के दौरान पाकिस्तान के दो खिलाड़ी हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान ने मैदान पर गलत व्यवहार किया था। हारिस रऊफ ने बाउंड्री लाइन पर खड़े होकर अपमानजनक इशारे किए थे और भारत के खिलाड़ी अभिषेक शर्मा से भिड़ भी गए थे। वहीं, फरहान ने अर्धशतक बनाने के बाद बल्ले से बंदूक चलाने जैसा इशारा किया था, जिसे भड़काऊ माना गया।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने इन हरकतों की शिकायत ICC से की थी। जांच के बाद ICC ने दोनों खिलाड़ियों को लेवल 1 के आचार संहिता उल्लंघन का दोषी माना है। हारिस रऊफ पर मैच फीस का 30% जुर्माना लगाया गया है। साहिबजादा फरहान को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
भारत ने एशिया कप 2025 में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम ने लगातार पांच मैच जीते हैं और फाइनल में जगह बनाई है। भारत ने पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज में 7 विकेट से और सुपर-4 में 6 विकेट से हराया था। वहीं पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में दो मुकाबले हारे हैं, लेकिन नेट रन रेट के चलते वो भी फाइनल में पहुंच गया है।
एशिया कप के इतिहास में यह पहली बार है जब भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 1984 में हुई थी, लेकिन आज तक दोनों टीमें कभी फाइनल में आमने-सामने नहीं आई थीं। अब 28 सितंबर को फैंस को देखने मिलेगा एक ऐतिहासिक फाइनल मैच, भारत बनाम पाकिस्तान!
मेष: दिन शुभ रहेगा...