नई दिल्ली: कर्नाटक दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उडुपी में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उडुपी की धरती पर आकर हमेशा एक अलग ही ऊर्जा और सकारात्मकता महसूस होती है। पीएम मोदी ने बताया कि उडुपी न सिर्फ आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि जनसंघ और बीजेपी की कर्मभूमि भी रही है। यहां से ही बेहतर शासन और विकास के नए मॉडल की शुरुआत हुई थी। सत्तर के दशक में जब देश के कई हिस्सों में बुनियादी सुविधाएँ भी ठीक से नहीं थीं, तब उडुपी ने जल आपूर्ति और ड्रेनेज जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं की शुरुआत कर दी थी।
गीता के पाठ से निकलती आध्यात्मिक ऊर्जा: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने ‘लक्ष कंठ गीता पारायण’ कार्यक्रम में शामिल होने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि जब एक लाख लोग एक साथ भगवद्गीता के श्लोकों का पाठ करते हैं, तो उससे निकलने वाली दिव्य ऊर्जा मन और मस्तिष्क को मजबूती देती है। यह ऊर्जा मानव जीवन को आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करती है।
#WATCH | Udupi, Karnataka | PM Narendra Modi says, “Shri Krishna delivered the sermons of the Gita on a battlefield. Bhagwat Gita teaches us that it is important to end the oppressor to restore peace and truth. This is the essence of the National Security policy… Earlier… pic.twitter.com/KKbmsHf3n4
— ANI (@ANI) November 28, 2025
राम मंदिर और उडुपी का गहरा संबंध
पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या से लेकर उडुपी तक, रामजन्मभूमि आंदोलन में संतों और आचार्यों की बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने बताया कि अयोध्या में बने नए राम मंदिर में वेदांत दर्शन के महान आचार्य जगद्गुरु माधवाचार्य को विशेष स्थान दिया गया है, जो उडुपी का गौरव हैं। इससे उडुपी के लोगों के लिए यह मंदिर और भी खास बन जाता है।
सुदर्शन चक्र का जिक्र- राष्ट्रीय सुरक्षा पर मजबूत संदेश
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत शांति चाहता है, लेकिन अगर कोई दुश्मन दुस्साहस करेगा तो देश का ‘सुदर्शन चक्र’ यानी भारत की मज़बूत सुरक्षा शक्ति उसे बर्बाद कर देगी। यह संदेश उन्होंने देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर दिया।
#WATCH | Udupi, Karnataka | Jagadguru Sri Sri Sugunendra Theertha Swamiji felicitates PM Narendra Modi at the Vishwa Gita Paryaay- Laksha Kantha Gita Parayana.
Source: DD pic.twitter.com/rLREQ4yuA9
— ANI (@ANI) November 28, 2025
कई कार्यक्रमों का हुआ उद्घाटन
उडुपी में प्रधानमंत्री मोदी ने कृष्ण मंदिर के सामने बने सुवर्ण तीर्थ मंडप का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने पवित्र कनकना किंदी के लिए कनक कवच भी समर्पित किया। यह पूरा कार्यक्रम एक विशाल भक्ति आयोजन था, जिसमें लगभग 1 लाख लोग शामिल हुए स्टूडेंट्स, साधु-संत, विद्वान और विभिन्न समुदायों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
पीएम मोदी का सम्मान
जगद्गुरु श्री श्री सुगुनेंद्र तीर्थ स्वामीजी ने ‘विश्व गीता पर्याय–लक्ष्य कंठ गीता परायण’ के मंच पर प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान किया और उन्हें इस आध्यात्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद दिया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...