Site icon Dainik Savera Times

VIDEO: सीधा जबड़े में जाकर लगा थ्रो, दर्द से तपड़ते हुए जमीन पर गिरा… बुरी तरह चोटिल हुआ ये खिलाड़ी

Imam ul Haq got injured throw hit him straight jaw

Imam ul Haq got injured throw hit him straight jaw

नेशनल डेस्क: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। इस मैच में पाकिस्तान के ओपनर इमाम उल हक चोटिल हो गए और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा। उनकी हालत ठीक नहीं थी और उन्हें एंम्बुलेंस के जरिए मैदान से बाहर ले जाया गया।

इमाम उल हक हुए चोटिल
मैच के दौरान पाकिस्तान को 265 रन का लक्ष्य मिला था। इमाम उल हक और अब्दुल्ला शफीक पारी की शुरुआत करने मैदान पर उतरे थे। तीसरे ओवर में न्यूजीलैंड के गेंदबाज विलियम ओरुर्के ने एक थ्रो किया जो सीधे इमाम के हेलमेट में जा घुसी। गेंद उनके मुंह पर जाकर लगी, जिससे इमाम दर्द से कराहते हुए गिर पड़े। मेडिकल टीम ने उनका इलाज किया, लेकिन इमाम बल्लेबाजी करने या चलने की स्थिति में नहीं थे। उन्हें मिनी एंबुलेंस में बैठाकर मैदान से बाहर ले जाया गया। इमाम को कन्कशन रिप्लेसमेंट भी किया गया, और इस दौरान वह सिर्फ एक रन ही बना सके थे।

 

न्यूजीलैंड ने बनाए 264 रन
इससे पहले न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 42 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 264 रन बनाए। रिस मारियू ने 58 रन, हेनरी निकोल्स ने 31 रन, डेरिल मिचेल ने 43 रन, और कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने 59 रन की पारी खेली। पाकिस्तान की तरफ से आकिफ जावेद ने चार विकेट झटके, जबकि नसीम शाह ने दो विकेट लिए। फहीम अशरफ और सुफियान मुकीम ने एक-एक विकेट लिया।


न्यूजीलैंड ने 3-0 से जीती सीरीज
जवाब में पाकिस्तान की टीम 40 ओवर में 221 रन पर सिमट गई। डकवर्थ-लुईस नियम के तहत न्यूजीलैंड ने यह मैच 43 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया।

Exit mobile version