
नेशनल डेस्क: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बारिश को लेकर फिर से अलर्ट जारी किया है। फिलहाल देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश की वजह से नदियां उफान पर हैं। मध्य प्रदेश, असम और महाराष्ट्र में अधिकतर नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। उत्तर भारत में बारिश हो रही है।
विभाग ने एक बार फिर हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की आशंका जताई है। 7 जिलों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। पश्चिम बंगाल के इलाकों में भी जोरदार बारिश हो रही है। कोलकाता आदि में जलभराव से लोगों को जूझना पड़ रहा है।
Daily Weather Inference 09.07.2025
LPA continues in Gangetic WB & it will move W/NW later tonight. Meanwhile Another CC over Gujarat Persists. Influence of the above Heavy Rains will Continue in #MP #Odissa #WB #Jharkhand #NCR #WestUP #Uttarkhand #Punjab #Haryana #J&K &… pic.twitter.com/BARGC1u67J
— MasRainman (@MasRainman) July 9, 2025
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, चंबा, कुल्लू, मंडी, सोलन, शिमला व सिरमौर को लेकर बाढ़ की चेतावनी दी है। वहीं, अलग-अलग इलाकों को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल हिमाचल में भारी बारिश के चलते 225 सड़कें बंद हैं।
मंडी जिले में 153 सड़कों समेत 163 ट्रांसफार्मर और 174 जलापूर्ति योजनाएं भी बंद पड़ी हैं। 1 जून से 8 जुलाई के बीच राज्य में 203.2MM बारिश हो चुकी है, सामान्यत: इस दौरान 152.6MM बारिश ही होती है। अधिक बारिश की वजह से अब तक 52 लोगों की जान जा चुकी है।
पंजाब में बारिश की वजह से सतलुज उफान पर है। तापमान में भी 2 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में येलो अलर्ट है, फिरोजपुर के टापू कालू इलाके में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। जम्मू संभाग में विभाग ने बादल फटने की आशंका जाहिर की है।
यहां 100-200MM बारिश हो सकती है। वहीं, हिमाचल के चंबा जिले के चुराह में बादल फटने से इलाके में बाढ़ आ गई है। इसकी वजह से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं, करसोग में 30 जून से लापता युवक का शव सतलुज नदी से मिला है।
असम के गोलाघाट और नुमलीगढ़ में धनसिरी (दक्षिण) नदी, मध्य प्रदेश के मांडला में नर्मदा नदी और महाराष्ट्र के भंडारा में वैनगंगा नदी उफान पर है। बिहार, असम, उत्तर प्रदेश और ओडिशा में 11 जगहों पर बाढ़ के हालात बने हुए हैं।
विभाग ने 35 बांधों को लेकर चेतावनी जारी की है। इसके अलावा विभाग ने आने वाले 2 दिनों में उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, वेस्ट उत्तर प्रदेश, लद्दाख, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में अधिक बारिश की आशंका जताई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...