Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

IND vs ENG: ड्रेसिंग रूम में ऋषभ पंत को देख केएल राहुल ने जोड़े हाथ, वायरल हुआ वीडियो

June 21, 2025

IND vs ENG: ड्रेसिंग रूम में ऋषभ पंत को देख केएल राहुल ने जोड़े हाथ, वायरल हुआ वीडियो

खेल डेस्क: हेडिंग्ले, लीड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है, जिसकी शुरुआत 20 जुलाई को हुई। पहले दिन टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने शतक लगाए, जबकि ऋषभ पंत 65 रन बनाकर नाबाद लौटे और उनके पास दूसरे दिन शतक पूरा करने का अच्छा मौका है।

BCCI ने शेयर किया वायरल वीडियो
दिन का खेल खत्म होने के बाद बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो शेयर किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। जब शुभमन गिल और ऋषभ पंत ड्रेसिंग रूम में लौटे तो टीम इंडिया के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ तालियों के साथ उनका स्वागत करते नजर आए। इस दौरान केएल राहुल ने गिल की पीठ थपथपाई, लेकिन जैसे ही पंत ड्रेसिंग रूम में पहुंचे, राहुल ने उनके सामने हाथ जोड़ लिए। पंत ने मैच के दौरान कई बेहतरीन शॉट्स लगाए और आखिरी ओवर में छक्का भी मारा, जिससे फैंस काफी खुश हुए।

 

ऋषभ पंत के पास है शतक बनाने का मौका
पंत फिलहाल 65 रन पर नाबाद हैं और दूसरे दिन अगर वह थोड़ी सावधानी से खेलते हैं, तो शतक पूरा कर सकते हैं। इंग्लैंड में पंत पहले ही दो शतक लगा चुके हैं, एक 2018 में और दूसरा 2022 में। इस पारी के साथ ही पंत ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह अब SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। उन्होंने एमएस धोनी का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है।

केएल राहुल अच्छी शुरुआत के बाद आउट हुए
केएल राहुल ने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े। वह अच्छी लय में दिख रहे थे और ऐसा लग रहा था कि एक बड़ी पारी खेलेंगे। लेकिन ब्रायडन कार्स की गेंद पर एक खराब शॉट खेलकर राहुल 48 रन पर आउट हो गए। उन्होंने 78 गेंदों में 8 चौके लगाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें