Site icon Dainik Savera Times

India A vs England Lions : भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच दूसरे टेस्ट मैच… ऐसे देख पाएंगे लाइव मुकाबला, जानें डिटेल

India A vs England Lions : भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर रवाना हो चुकी है, जहां उसे इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की अहम सीरीज खेलनी है। यह सीरीज 20 जून से शुरू होगी, लेकिन उससे पहले टीम इंडिया की तैयारियों को धार देने के लिए भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच दो अनौपचारिक टेस्ट मैचों की सीरीज आयोजित की गई है।

बता दें कि पहला मुकाबला ड्रॉ रहा था, जिसमें भारत के बल्लेबाज करुण नायर ने दोहरा शतक लगाकर सबका ध्यान खींचा। अब सभी की नजरें दूसरे अभ्यास मुकाबले पर टिकी हैं, जो 6 जून से काउंटी ग्राउंड, नॉर्थम्प्टन में खेला जाएगा।

अभिमन्यु ईश्वरन के नेतृत्व में भारत ए तैयार

भारत ए की कप्तानी अनुभवी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन कर रहे हैं। पहले मुकाबले में उन्होंने ठोस नेतृत्व दिखाया और अब दूसरे टेस्ट में वह टीम को जीत दिलाने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। इस मैच की खास बात यह है कि टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल भी इस मुकाबले में खेलते नजर आ सकते हैं। वे भले ही मुख्य भारतीय टेस्ट स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उन्होंने प्रैक्टिस मैच खेलने की इच्छा जताई है ताकि वह टेस्ट सीरीज से पहले अपनी लय में लौट सकें।

कब और कहां देखें लाइव?

यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। हालांकि, इसका टीवी पर प्रसारण नहीं किया जाएगा। लेकिन आप यह मैच JioCinema और Hotstar ऐप व वेबसाइट के जरिए लाइव स्ट्रीमिंग में देख सकते हैं।

भारत ए और इंग्लैंड लायंस की टीमें

भारत ए टीम: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, करुण नायर, रुतुराज गायकवाड, ध्रुव जुरेल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सरफराज खान, नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद, आकाश दीप, मुकेश कुमार, हर्षित राणा, मानव सुथार, तनुष कोटियन, अंशुल कंबोज, तुषार देशपांडे, हर्ष दुबे

इंग्लैंड लायंस टीम: जेम्स रीव (कप्तान), रेहान अहमद, फरहान अहमद, सन्नी बेकर, जॉर्डन कॉक्स, रॉकी फ्लिंटॉफ, एमिलियो गे, टॉम हैन्स, जॉर्ज हिल, जोश हल, एडी जैक, बेन मैककिनी, डैन मूसली, अजीत सिंह डेल, क्रिस वोक्स, मैक्स होल्डन

क्या है मुकाबले का महत्व?

यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए बेहद अहम है, क्योंकि इससे पहले टीम इंडिया को इंग्लैंड की परिस्थितियों में खुद को ढालने का मौका मिलेगा। साथ ही युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के सामने अपनी योग्यता साबित करने का मौका मिलेगा। दूसरी ओर, इंग्लैंड लायंस की टीम भी घरेलू मैदान पर प्रभावशाली प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगी।

Exit mobile version