Last Updated: November 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत बना अंडर-19 एशिया कप चैंपियन, मनल चौहान और मोहित उल्वा ने पाकिस्तान के जबड़े से छीनी जीत

November 14, 2026

भारत बना अंडर-19 एशिया कप चैंपियन, मनल चौहान और मोहित उल्वा ने पाकिस्तान के जबड़े से छीनी जीत

खेल डेस्क: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का मुकाबला हो और रोमांच न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है। अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भी दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। भारत ने अंडर-19 एशिया कप 2026 का चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया है। मनल चौहान और मोहित उल्वा ने मैच का रुख पलटते हुए पाकिस्तान को हरा दिया।

14 नवंबर को ओमान के अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम के सामने 338 रनों का बड़ा लक्ष्य था। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 337 रन बनाए थे।

भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन बीच के ओवरों में लगातार विकेट गिरने से मुकाबला मुश्किल हो गया। एक समय टीम इंडिया दबाव में नजर आ रही थी। ऐसे में मनल चौहान और मोहित उल्वा ने आखिरी समय तक संघर्ष करते हुए टीम को संभाला। इन दोनों खिलाड़ियों ने मैच का रुख भारत की तरफ मोड़ दिया और टीम को खिताबी जीत दिलाई।

 

पाकिस्तान ने खड़ा किया 337 रनों का बड़ा स्कोर

फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज उस्मान खान और हयाम खान ने अच्छी शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े। हयाम खान 21 रन बनाकर काव्य पटेल की गेंद पर आउट हुए।

इसके बाद उस्मान खान और अब्दुल कादिर ने भारतीय गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ा दीं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 135 रनों की शानदार साझेदारी हुई। अब्दुल कादिर ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 54 गेंदों में 80 रन बनाए। उनकी पारी में 8 छक्के और 3 चौके शामिल रहे। अर्जुन राजपूत ने उनका विकेट लेकर इस साझेदारी को तोड़ा।

दूसरी तरफ उस्मान खान ने भी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 111 गेंदों में 107 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और 3 छक्के निकले। इसके अलावा पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ ने 63 रनों की पारी खेली। अहमद हुसैन ने 17 रन बनाए। बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं रहे। इस तरह पाकिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर में 337 रन बनाए और भारत के सामने 338 रनों का लक्ष्य रखा।

(खबर का अपडेट जारी है)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें