इंटरनेशनल डेस्क: भारत और फ्रांस के बीच अहम डिफेंस डील होने जा रही है। इस समझौते के तहत 61000 करोड़ रुपये का करार किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय (MoD) ने हाल ही में फ्रांस के साथ 120 किलोन्यूटन (kN) जेट इंजन को लेकर काम करने की सलाह दी है। यह इंजन एडवांस मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) की तर्ज पर बनाया जाएगा, जिसे भविष्य में दूसरे प्लेटफॉर्म्स के लिए भी यूज किया जा सकेगा।
इस बाबत तकनीकी समिति की सलाह भी सामने आई है। इंजन निर्माण को लेकर फिलहाल हर तथ्य की जांच की जा रही है। बता दें कि एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) को भारत पांचवीं पीढ़ी के तौर पर डेवलप कर रहा है। फिलहाल इसको लेकर डीआरडीओ (DRDO) काम कर रहा है। ये विमान तेज गति से उड़ान भरने के अलावा हर तरह के रडार को चकमा देने में सक्षम है।
खास हेलीकॉप्टर का काम चरम पर
इसके अलावा इंडियन मल्टीरोल हेलिकॉप्टर (IMRH) का निर्माण भी किया जा रहा है। इसके निर्माण की जिम्मेदारी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को सौंपी गई है। खास बात है कि इस हेलीकॉप्टर का वजन 12 टन से अधिक होगा। इसका उपयोग सेना के कई कामों में होगा। ये हेलीकॉप्टर परिवहन, उड़ानों के अलावा हवाई हमलों में भी प्रयोग किया जा सकेगा।
🚨 BIG BOOST to Make-in-India 🇮🇳
Larsen & Toubro (L&T) is set to deliver the first-ever ‘Wings’ of Tejas fighter jets manufactured by the private sector to Hindustan Aeronautics Limited (HAL).
✈️ This milestone marks a major step in defence indigenisation and private sector… pic.twitter.com/sePXP9ZgzW
— defence decoded (@defencedecoded) July 15, 2025
फ्रांस-भारत मिलकर करेंगे काम
इसी प्रोजेक्ट के तहत 120kN शक्ति का इंजन डेवलप किए जाने का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। AMCA और भविष्य के लिए यह बेहद जरूरी चीज है। सुपरक्रूज और स्टील्थ क्षमता वाला यह इंजन तकनीकी समिति जांच चुकी है। इंजन के डिजाइन, उत्पादन और टेस्टिंग की जांच हो चुकी है। एचएएल और फ्रांसीसी कंपनियां मिलकर इस पर काम करेंगी, जो भारत के लिए नई तकनीक साबित होगी।

