
PM Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी और कहा कि भारत को ओडिशा के इतिहास, साहित्य और संगीत पर गर्व है।
मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “उत्कल दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं! यह दिन वास्तव में ओडिशा की गौरवशाली संस्कृति का सम्मान करता है। भारत को ओडिशा के इतिहास, साहित्य और संगीत पर गर्व है।” उन्होंने ओडिशा के लोगों की कड़ी मेहनत की प्रशंसा की और कहा कि केंद्र और ओडिशा सरकार ने पिछले एक साल में राज्य की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन किया है। उत्कल दिवस हर वर्ष 1 अप्रैल को मनाया जाता है। ओडिशा 1936 में बंगाल प्रांत से अलग होकर अस्तित्व में आया।
Warm wishes on Utkala Dibasa!
This day is a fitting tribute to Odisha’s glorious culture. India takes pride in Odisha’s history, literature and music. Odisha’s people are hardworking and have excelled in diverse fields. Over the last year, the Centre and Odisha Governments are…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 1, 2025
मेष: दिन शुभ रहेगा...