Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत-पाकिस्तान तनाव: सीजफायर के बाद क्या-क्या हुआ? जानिए 10 अहम बातें

May 11, 2025

भारत-पाकिस्तान तनाव: सीजफायर के बाद क्या-क्या हुआ? जानिए 10 अहम बातें

India-Pakistan Ceasefire : भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया जब जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए भीषण आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई। इसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत एयरस्ट्राइक की। आइए जानें इस पूरे घटनाक्रम के बाद क्या-क्या हुआ…

1. भारत की जवाबी कार्रवाई: पहलगाम हमले के 15 दिन बाद भारत ने 7-8 मई की रात एयरस्ट्राइक कर पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के 9 ठिकाने तबाह किए। इस कार्रवाई में करीब 100 आतंकी मारे गए।

2. सीजफायर की घोषणा: चार दिनों तक ड्रोन और मिसाइल हमलों की नाकाम कोशिशों के बाद भारत और पाकिस्तान ने अचानक युद्ध विराम की घोषणा की। इसकी जानकारी सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दी।

3. ट्रंप की मध्यस्थता: ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि अमेरिका की मध्यस्थता में दोनों देशों ने पूर्ण युद्ध विराम पर सहमति जताई है और दोनों देशों को ‘कॉमन सेंस और महान बुद्धिमत्ता’ के लिए बधाई दी।

4. सीजफायर का उल्लंघन: घोषणा के कुछ घंटे बाद ही जम्मू-कश्मीर में ड्रोन अटैक हुआ। जवाब में भारत ने वायु रक्षा प्रणालियां सक्रिय कर दीं और विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस ब्रीफिंग में पाकिस्तान पर सीजफायर तोड़ने का आरोप लगाया।

5. पंजाब में फिर से ब्लैकआउट लागू: पहले हटाया गया ब्लैकआउट फिर से होशियारपुर, फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, पटियाला, मोगा, कपूरथला और मुक्तसर में लागू कर दिया गया। अमृतसर में भी रेड अलर्ट जारी है।

6. गुजरात और राजस्थान में सतर्कता: गुजरात के कच्छ, जामनगर, पाटन और बनासकांठा में ब्लैकआउट की घोषणा हुई। राजस्थान के जोधपुर, जैसलमेर और गंगानगर में भी एहतियात के तौर पर ब्लैकआउट लागू किया गया।

7. ड्रोन मूवमेंट की खबरें: कच्छ और राजस्थान के गंगानगर में ड्रोन की मूवमेंट देखी गई, जिससे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गईं।

8. जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़: नगरोटा में सैन्य स्टेशन के पास एक संदिग्ध व्यक्ति से मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया।

9. पाकिस्तान में मतभेद: सीजफायर के उल्लंघन के बाद पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने स्वीकार किया कि पाकिस्तान में सेना और सरकार के बीच मतभेद है। पाकिस्तानी सरकार सीजफायर के लिए तैयार थी।

10. दिल्ली एयरपोर्ट पर स्थिति सामान्य: दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने बयान जारी कर कहा कि एयरपोर्ट पर ऑपरेशंस पूरी तरह सामान्य हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें