Site icon Dainik Savera Times

भारत ने किया था पाकिस्तान के परमाणु ठिकानों पर हमला, चौंकाने वाली इस रिपोर्ट में खुलासा

India Pakistan War

इंटरनेशनल डेस्क: भारत और पाकिस्तान में मई महीने में जो सैन्य टकराव हुआ था, उसकी कुछ सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई हैं। पता लगा है कि भारत ने उस दौरान पाकिस्तान के सरगोधा स्थित किराना हिल्स पर मिसाइल हमला किया था। ये वही इलाका है, जहां पाकिस्तान ने अपने परमाणु हथियार रखे हैं। गूगल अर्थ से ली गई इमेजों से पुष्टि होती है कि मिसाइल हमला हुआ था। ये तस्वीरें इसी साल जून में ली गई थीं।

सैटेलाइट इमेजरी एक्सपर्ट डेमियन साइमन की ओर से ये तस्वीरें साझा की गई हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा तस्वीरों में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के ओर से किए गए हमले का असर साफ दिख रहा है। इसे चौंकाने वाली बातें माना जा रहा है। तनाव के समय भारतीय वायुसेना ने ऐसे किसी भी हमले से साफ इनकार कर दिया था।

दोनों तस्वीरों के अलग-अलग कैप्शन

पहली तस्वीर का कैप्शन दिया गया है कि हमले का प्रभावी स्थान। दूसरी तस्वीर में एयरबेस पर मरम्मत किए गए रनवे दिखाई दे रहे हैं। कैप्शन में भी रनवे की मरम्मत का जिक्र किया गया है। दोनों तस्वीरें इस बात का प्रमाण देती हैं कि हमले के दौरान भारत ने जोरदार हमला किया था, जिसमें पाकिस्तान को काफी नुकसान झेलना पड़ा। इसके बाद रनवे की तेजी से मरम्मत की गई थी।

इलाके का रणनीतिक महत्व

किराना हिल्स वो इलाका है, जहां पाकिस्तान के परमाणु और मिसाइल विकास कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं। इस इलाके का खासा रणनीतिक महत्व है, जिसे काफी संवेदनशील माना जाता है। दावा किया जाता है कि पाकिस्तान ने अपने परमाणु हथियार यहीं पर रखे हैं। यहां पर सीक्रेट अंडरग्राउंड सुविधा है। इससे पता लगता है कि हमले के दौरान भारत पाकिस्तान के कितने महत्वपूर्ण ठिकानों तक पहुंच गया था?

26 नागरिकों की गई थी जान

बता दें कि अप्रैल महीने में पहलगाम में भारतीय पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर था। हमले में 26 नागरिकों की मौत हो गई थी, इनमें अधिकांश टूरिस्ट थे। हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर सर्जिकल एक्शन लिया था। आतंकी लॉन्च पैड्स पर कार्रवाई की गई थी। इसके बाद पाकिस्तान ने भी रिएक्ट किया था। भारत ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस को निशाना बनाया था।

Exit mobile version