
इंटरनेशनल डेस्क: भारतीय वायुसेना जल्द अपनी एयर डिफेंस क्षमता को मजबूत करने के लिए 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की खरीद कर सकती है। माना जा रहा है कि 3 स्कवाड्रन यानी 60 विमानों की खरीद को लेकर फैसला लिया जा सकता है। इसको लेकर खुद IAF ने सिफारिश की है। वायुसेना के सूत्रों के मुताबिक चीन-पाक से मिल रही चुनौतियों के बाद यह फैसला लिया गया है। भारत को अमेरिका और रूस ने अपने-अपने लड़ाकू विमानों को खरीदने के लिए ऑफर दिया है।
अमेरिका जहां Lockheed Martin F-35 Lightning II विमान भारत को बेचने का इच्छुक है, वहीं, रूस भारत को Sukhoi Su-57 Felon विमान ऑफर कर रहा है। ये दोनों विमान पांचवीं पीढ़ी के हैं। दोनों विमान आधुनिक युद्धक तकनीक से लैस हैं। हालांकि अभी रक्षा मंत्रालय ने इसको लेकर कोई फाइनल डिसीजन नहीं लिया है।
Which one do you prefer:
The F-35 or the Su-57?”
👇 pic.twitter.com/UqjBRWCZY1— IndiaWarZone (@IndiaWarZone) July 7, 2025
सूत्रों के मुताबिक दोनों देशों के प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय को मिल चुके हैं। फिलहाल दोनों के प्रस्ताव की जांच हो रही है। सूत्रों के मुताबिक 2026 तक कोई अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। फिलहाल भारत स्वदेशी फाइटर प्रोजेक्ट AMCA (Advanced Medium Combat Aircraft) पर लगातार काम कर रहा है। ऐसे में भारत का निर्णय अहम रहने वाला है।
भारतीय वायुसेना के पास फिलहाल 5वीं पीढ़ी के विमान नहीं हैं। इस समय एयरफोर्स Dassault Rafale, Sukhoi Su-30MKI और HAL Tejas Mk1A जैसे विमानों से लैस है, जो चौथी और 4.5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट हैं। भारतीय वायुसेना के पास फिलहाल कोई स्टेल्थ यानी गुप्त पहचान से बच पाने वाला फाइटर नहीं है। चीन अपने J-20 स्टेल्थ फाइटर को लगातार अपडेट कर रहा है।
वहीं, पाकिस्तान J-10CE फाइटर जेट और PL-15E मिसाइलों को अपडेट कर खुद को पावरफुल बना रहा है। भारतीय वायुसेना 2035 तक खुद को स्टेल्थ विमानों से लैस करने की योजना पर काम कर रही है। वायुसेना ने इसी अवधि तक स्वदेशी AMCA स्टेल्थ जेट बनाने का टारगेट रखा है। तत्काल जरूरतों को देखते हुए वायुसेना ने 60 स्टेल्थ विमानों को खरीदने की तैयारी की है।
माना जा रहा है कि जो 60 विमान भारतीय वायुसेना खरीदना चाहती है, ये 2024-2035 के बीच की अवधि तक एयर सिक्योरिटी को मजबूत करने के लिए हैं। इसके बाद भारतीय वायुसेना 5.5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट AMCA सेवा में शामिल कर लेगी, जो पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर आधारित होगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...