Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत सरकार का तुर्किए पर बड़ा एक्शन, सेलेबी कंपनी की सिक्योरिटी मंजूरी रद्द की

May 15, 2025

भारत सरकार का तुर्किए पर बड़ा एक्शन, सेलेबी कंपनी की सिक्योरिटी मंजूरी रद्द की

नेशनल डेस्क: भारत सरकार ने तुर्किए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी है। यह निर्णय विमानन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) द्वारा लिया गया है और इसकी जानकारी एक आधिकारिक आदेश के जरिए दी गई है।

आदेश में क्या कहा गया?
भारत के विमानन मंत्रालय ने आदेश में कहा कि सेलेबी को 21 नवंबर 2022 को भारत में ग्राउंड हैंडलिंग सेवाओं के लिए सुरक्षा मंजूरी दी गई थी, लेकिन अब यह मंजूरी देश की सुरक्षा के हित में तत्काल प्रभाव से रद्द की जा रही है।

सेलेबी की सेवाएं कहां-कहां थीं?
सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज भारत के 9 प्रमुख हवाई अड्डों पर ग्राउंड हैंडलिंग सेवाएं देती थी, जिनमें दिल्ली, मुंबई, कोच्चि, कन्नूर, बंगलूरू, हैदराबाद, अहमदाबाद, चेन्नई और गोवा शामिल हैं।

ग्राउंड हैंडलिंग क्या होती है?
ग्राउंड हैंडलिंग में हवाई अड्डे पर यात्रियों के बैग की लोडिंग और अनलोडिंग, विमान की सफाई, बोर्डिंग प्रक्रिया, और अन्य जरूरी काम शामिल होते हैं। अब से, सेलेबी को भारत के हवाई अड्डों पर इन कार्यों को करने की अनुमति नहीं होगी।

पाकिस्तान के साथ तनाव के बाद तुर्किए का विरोध
भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव के बाद, तुर्किए के खिलाफ भारत में विरोध बढ़ गया है। भारत में तुर्किए से आने वाले विभिन्न सामानों जैसे सेब, ड्रायफ्रूट, और मार्बल का बहिष्कार किया जा रहा है। इसके साथ ही, तुर्किए जाने वाले भारतीयों ने अपनी बुकिंग भी कैंसिल कर दी है। इससे तुर्किए के टूरिज्म सेक्टर को तगड़ा झटका लगा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें