यात्रीगण कृपया ध्यान दें… रेलवे ने कैंसिल और डायवर्ट की कईं ट्रेनें, देखिए लिस्ट
June 20, 2025
अगर आप जून में ट्रेन के जरिए कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। इंडियन रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने या डायवर्ट करने का फैसला किया है। आपको बता दें कि गर्मियों में अधिकतर लोग ट्रेन के जरिए घूमने का प्लान बनाते हैं। ट्रेनों के जरिए हर रोज करोड़ों लोग आवागमन करते हैं। ट्रेन का सफर सुहाना और सुविधाजनक माना जाता है।
अगर आप इस महीने छुट्टियां बिताने के लिए ट्रेन बुक करवा चुके हैं तो आपको अलर्ट होने की जरूरत है। जून में रेलवे ने कई गाड़ियों को डायवर्ट करने के साथ ही रद्द करने का ऐलान किया है। ऐसे में आपको यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस चेक करने की जरूरत है ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
खुद को अपग्रेड कर रहा रेलवे
इंडियन रेलवे लगातार खुद को अपग्रेड करने का काम कर रहा है। लगातार रेल नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा है। सभी डिवीजनों में नई लाइनें बिछाई जा रही हैं। इसके चलते ही कुछ गाड़ियों को रद्द करने और डायवर्ट करने का फैसला लिया गया है। इनमें कुछ ट्रेनों झारखंड रूट की हैं।
ये ट्रेनें कैंसिल
- खड़गपुर-टाटानगर पैसेंजर (ट्रेन नंबर 58027) 19 से 23 जून तक रद्द
- टाटानगर-खड़गपुर पैसेंजर (ट्रेन नंबर 58028) 20 से 24 जून तक रद्द
- झारग्राम-पुरुलिया-झारग्राम मेमू (ट्रेन नंबर 68023/68024) 19 से 24 जून तक रद्द
- खड़गपुर-टाटानगर-खड़गपुर मेमू (ट्रेन नंबर 68123/68124) 20 से 24 जून तक रद्द
- खड़गपुर-टाटानगर मेमू (ट्रेन नंबर 68011) 19 से 24 जून तक रद्द
- टाटानगर-खड़गपुर मेमू (ट्रेन नंबर 68014) 19 से 24 जून तक रद्द
- हावड़ा-बारबिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12021/12022) 20, 21, 23 और 24 जून को रद्द
- झारग्राम-धनबाद-झारग्राम एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18019/18020) 22-24 जून तक रद्द
ये ट्रेनें डायवर्ट
- सिलघाट टाउन-ताम्बरम एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15630) 20 जून तक वाया जॉयचंदी पहाड़-आद्रा-मिदनापुर-हिजली रूट पर डायवर्ट
- अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12833) वाया सिनी-कांड्रा-चांडिल-आद्रा-मिदनापुर-खड़गपुर 20 और 23 जून को डायवर्ट
- रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22892) वाया कोटशिला-राजबेरा-जमुनियाटांड-आद्रा-मिदनापुर-खड़गपुर 21 जून तक डायवर्ट
- न्यू तिनसुकिया-ताम्बरम एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15930) वाया जॉयचंदी पहाड़-आद्रा-मिदनापुर-हिजली 23 जून तक डायवर्ट