Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अगले महीने कैंसिल रहेंगी ये 16 ट्रेनें, मुसाफिरों को होगी परेशानी… घर से निकलने से पहले देख लें लिस्ट

July 10, 2025

अगले महीने कैंसिल रहेंगी ये 16 ट्रेनें, मुसाफिरों को होगी परेशानी… घर से निकलने से पहले देख लें लिस्ट

नेशनल डेस्क: इंडियन रेलवे को देश की लाइफलाइन कहा जाता है, हर रोज लाखों पैसेंजर ट्रेनों के जरिए आवागमन करते हैं। भारतीय रेलवे का नेटवर्क इतना विशाल है कि जरा सा भी बदलाव सीधे यात्रियों पर असर डालता है। ट्रेनों को कैंसिल करने के पीछे कई कारण होते हैं।

ट्रैक की रिपेयरिंग, टेक्निकल काम या किन्हीं अन्य कारणों की वजह से इनको रद्द करना पड़ता है। कई दफा इनके रूट में भी परिवर्तन किया जाता है। अगर आप भी आगामी दिनों में रेल के जरिए कहीं जाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए यह काम की खबर है।

रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने और डायवर्ट करने का फैसला लिया है। इससे दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए इन ट्रेनों की लिस्ट देख लेते हैं। चक्रधरपुर मंडल में इंफ्रास्ट्रक्चर वर्क चल रहा है, जिसका असर झारखंड के कई इलाकों में देखने को मिलेगा। इसकी वजह से अगस्त में कई ट्रेनें रद्द रहेंगी।

ये ट्रेनें रद्द

हटिया–झारसुगुड़ा–हटिया मेमू एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18175/18176) 18 अगस्त से 10 सितंबर तक रद्द

चर्लपल्ली–दरभंगा एक्सप्रेस (वाया– रांची) (ट्रेन नंबर 17007) 26 अगस्त और 9 सितंबर को रद्द

दरभंगा–चर्लपल्ली एक्सप्रेस (वाया–रांची) (ट्रेन नंबर 17008) 29 अगस्त और 12 सितंबर को रद्द

विशाखपट्टनम–बनारस एक्सप्रेस (वाया–रांची) (ट्रेन नंबर 18523) 27, 31 अगस्त और 7 व 10 सितंबर को रद्द

बनारस–विशाखपट्टनम एक्सप्रेस (वाया–रांची) (ट्रेन नंबर 18524) 28 अगस्त और 1, 8 और 11 सितंबर को रद्द

हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस (वाया–रांची) (ट्रेन नंबर 17005) 28 अगस्त को रद्द

रक्सौल–हैदराबाद एक्सप्रेस (वाया–रांची) (ट्रेन नंबर 17006) 31 अगस्त को रद्द

चर्लपल्ली–रक्सौल स्पेशल (वाया–रांची) (ट्रेन नंबर 07051) 30 अगस्त को रद्द

रक्सौल–चर्लपल्ली स्पेशल (वाया–रांची) (ट्रेन नंबर 07052) 2 सितंबर को रद्द

चर्लपल्ली–रक्सौल स्पेशल (वाया–रांची) (ट्रेन नंबर 07005) 1 सितंबर को रद्द

रक्सौल–चर्लपल्ली स्पेशल (वाया-रांची) (ट्रेन नंबर 07006) 4 सितंबर को रद्द

जम्मू तवी–संबलपुर एक्सप्रेस (वाया–रांची) (ट्रेन नंबर 18310) 7 सितंबर को रद्द

संबलपुर–जम्मू तवी एक्सप्रेस (वाया–रांची) (ट्रेन नंबर 18309) 9 सितंबर को रद्द

मालदा टाउन–सूरत एक्सप्रेस (वाया–रांची) (ट्रेन नंबर 13425) 6 सितंबर को रद्द

सूरत–मालदा टाउन एक्सप्रेस (वाया–रांची) (ट्रेन नंबर 13426) 8 सितंबर को रद्द

गोरखपुर–संबलपुर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15028) 8 सितंबर को रद्द

संबलपुर–गोरखपुर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15027) 9 सितंबर को रद्द

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें