Site icon Dainik Savera Times

SAFF Under-19 Championship के लिए भारतीय टीम घोषित, Bibiano Fernandes ने किया ऐलान

SAFF Under-19 Championship : भारतीय अंडर-19 फुटबॉल टीम के मुख्य कोच बिबियानो फर्नांडीस ने मंगलवार को सैफ अंडर-19 चैंपियनशिप 2025 के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की। यह टूर्नामेंट अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर स्थित गोल्डन जुबली स्टेडियम में 9 से 18 मई के बीच खेला जाएगा।

टीम चयन की प्रक्रिया को लेकर फर्नांडीस ने बताया कि बेंगलुरु में करीब एक महीने से अधिक समय तक 50 संभावित खिलाड़ियों के साथ गहन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा, “इन खिलाड़ियों में जबरदस्त प्रतिभा है। स्काउटिंग की गुणवत्ता ने मुझे प्रभावित किया और यहीं से टीम गठन की लंबी प्रक्रिया की शुरुआत हुई।”

कोच ने यह भी बताया कि टीम ने बेंगलुरु और ईटानगर दोनों स्थानों पर अभ्यास मैच खेले, जिससे टीम को सामूहिक रूप से निखरने में मदद मिली। साथ ही उन्होंने अरुणाचल प्रदेश सरकार और आयोजन से जुड़े सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी ने बेहतरीन सुविधाएँ प्रदान करने में अहम भूमिका निभाई।

भारत को टूर्नामेंट में ग्रुप बी में नेपाल और श्रीलंका के साथ रखा गया है। टीम 9 मई को श्रीलंका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

भारत की 23 सदस्यीय टीम इस प्रकार है:

गोलकीपर: आरुष हरि, अहीबाम सूरज सिंह, रोहित

डिफेंडर: आशिक अधिकारी, ताखेलंबम बंगसन सिंह, जोड्रिक अब्रांचेस, मालेमंगम्बा सिंह थोकचोम, मोहम्मद कैफ, सुमित शर्मा ब्रह्मचारिमयम, सोहम उतरेजा, रोशन सिंह थंगजाम

मिडफील्डर: डैनी मीतेई लैशराम, गुरनाज सिंह ग्रेवाल, एमडी अर्बाश, निंगथौखोंगजाम ऋषि सिंह, सिंगमायम शमी

फॉरवर्ड: अहोंगशांगबाम सैमसन, भरत लैरेनजाम, चफामायम रोहेन सिंह, ओमंग डोडम, प्रशान जाजो, हेमनेइचंग लुंकिम, योहान बेंजामिन

टीम कोच फर्नांडीस को उम्मीद है कि यह युवा दल टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन कर भारत का परचम लहराएगा।

Exit mobile version