नेशनल डेस्कः दिल्ली से मैनचेस्टर जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट को वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव के कारण आखिरी समय में एयरस्पेस बंद होने की वजह से बीच रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा। फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, फ्लाइट 6E33 ने इथियोपिया और इरिट्रिया की सीमा के पास यू-टर्न लिया और अब दिल्ली लौट रही है।
ये भी देखें :-
जानकारी के अनुसार यह फ्लाइट दिल्ली से रवाना हुई थी और 26 फरवरी के बाद दिल्ली-मैनचेस्टर रूट पर इंडिगो की पहली सेवा थी।
IndiGo flight 6E33 (operated by Norse) made a U-turn on the border between Ethiopia and Eritrea and is returning to Delhi.
This was the first IndiGo Delhi – Manchester flight since the 26th of Feb. pic.twitter.com/McCeAUd2tS— Flightradar24 (@flightradar24) March 9, 2026
यह रुकावट ऐसे समय में आई है जब वेस्ट एशिया में चल रहे संघर्ष के बाद कई देशों ने अपने एयरस्पेस को सख्त कर दिया है या बंद कर दिया है। यह तनाव करीब 10 दिन पहले ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद शुरू हुआ था।
एशिया और यूरोप के बीच उड़ान भरने वाली एयरलाइनों को तेजी से अपने रूट बदलने या फ्लाइट में देरी करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, क्योंकि इस क्षेत्र की स्थिति अंतरराष्ट्रीय एयर कॉरिडोर को प्रभावित कर रही है।
ये भी पढ़ें :-

