Site icon Dainik Savera Times

Vande Mataram: ‘इंदिरा जी ने वंदे मातरम् बोलने वालों को जेल में डाला’, कांग्रेस पर बरसे अमित शाह

Amit Shah Visit Himachal

Amit Shah Visit Himachal

नई दिल्ली: राज्यसभा में मंगलवार को राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर विशेष चर्चा हुई। चर्चा की शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और उसके नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए। अमित शाह कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि वंदे मातरम् बोलने वालों को इंदिरा गांधी सरकार ने जेल में डाल दिया था।

इंदिरा गांधी पर आरोप: वंदे मातरम् कहने वालों को जेल भेजा

अमित शाह ने कहा कि जब वंदे मातरम् 100 साल का हुआ था, तब उस समय देश में आपातकाल लगा था। उनका दावा है कि वंदे मातरम् बोलने वालों को इंदिरा गांधी सरकार ने जेल में डाल दिया था। विपक्ष के नेताओं और कई संगठनों के लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। अखबारों पर सेंसरशिप लगाई गई और कई प्रेस बंद कर दिए गए।आकाशवाणी पर किशोर कुमार के गाने बंद कर दिए गए। उन्होंने कहा कि “वंदे मातरम् 100 साल का हुआ, लेकिन पूरा देश बंदी बन गया था।”

 

“कांग्रेस वंदे मातरम् पर चर्चा से भाग रही है”

अमित शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस वंदे मातरम् पर चर्चा से बच रही है और कहते हैं कि यह राजनीतिक मुद्दा बनाया जा रहा है। शाह ने कहा, “हम किसी भी मुद्दे पर बहस से नहीं डरते।अगर कांग्रेस चर्चा चाहती है तो उन्हें संसद का बहिष्कार बंद करना होगा।”

नेहरू पर भी निशाना

चर्चा के दौरान अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, “नेहरू जी ने तुष्टिकरण के लिए वंदे मातरम् के दो टुकड़े किए। वंदे मातरम् को लेकर विरोध उसी समय से शुरू हुआ था।” उनके इन बयानों का कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया। सदन में जमकर हंगामा हुआ और कांग्रेस सांसदों ने अमित शाह की टिप्पणियों का विरोध किया।

Exit mobile version