Site icon Dainik Savera Times

जल्द शुरू होगा IPL 2025, BCCI है तैयार… नए शेड्यूल पर आया बड़ा अपडेट

नेशनल डेस्क : भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण आईपीएल 2025 को एक हफ्ते के लिए टाल दिया गया था। लेकिन अब बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने 16 मई से टूर्नामेंट को फिर से शुरू करने की योजना बनाई है। इससे पहले फाइनल मुकाबला 25 मई को होना था, अब इसे 30 मई तक बढ़ा दिया जाएगा। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

मैचों को चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद में…

बीसीसीआई ने अपनी योजना के तहत टूर्नामेंट के बचे हुए मैचों को चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद में आयोजित करने का विचार किया है। रविवार रात तक टीमों को नया शेड्यूल भेज दिया जाएगा। वहीं इस सीजन में अब तक 58 मैच खेले जा चुके हैं, और 58वां मैच बीच में ही रोक दिया गया था। अब तक 12 लीग मैच और 4 प्लेऑफ मुकाबले बाकी हैं। बीसीसीआई के सूत्रों के अनुसार, टूर्नामेंट को पूरा करने के लिए डबल हेडर मुकाबले हो सकते हैं, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी मैच तय समय पर समाप्त हो जाएं।

फाइनल वेन्यू पर कन्फ्यूजन

इस समय गुजरात टाइटंस और आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) के पास 16-16 अंक हैं और ये दोनों टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने के करीब हैं। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद का टूर्नामेंट में सफर खत्म हो चुका है। आईपीएल 2025 का फाइनल पहले कोलकाता के ईडेन गार्डन्स पर 25 मई को खेला जाना था, लेकिन अगर बाकी बचे मैच चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद में खेले जाते हैं, तो फाइनल का वेन्यू बदलने की संभावना है। आमतौर पर फाइनल पिछले सीजन की विजेता टीम के घरेलू मैदान पर होता है। यदि केकेआर (कोलकाता नाइट राइडर्स) ने फाइनल में हैदराबाद को हराया था, तो इस बार हैदराबाद को खिताबी मुकाबले की मेज़बानी मिल सकती है।

IPL का नया शेड्यूल तय…

आईपीएल 2025 का नया शेड्यूल अब लगभग तय है, और इसके साथ ही टूर्नामेंट के शेष मैचों के स्थान और तारीखों का भी निर्धारण जल्द ही किया जाएगा। यह टूर्नामेंट के शेष समय में रोमांच बढ़ा देगा, खासकर डबल हेडर मुकाबलों और प्लेऑफ की दौड़ में टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

Exit mobile version