Site icon Dainik Savera Times

IPS ऑफिसर का हुआ ट्रांसफर तो CM योगी के सहयोगी विधायक ने बजाए ढोल, किया डांस… जानिए क्या है पूरा मामला

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश में कुछ दिन पहले ही कई IAS और IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इन्हीं में से एक नाम है अजय कुमार मिश्रा, जो गाज़ियाबाद के पुलिस कमिश्नर थे। बता दें कि लोनी के बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर और कमिश्नर के बीच कई मुद्दों पर विवाद हो चुका था। जिसके बाद नाराज विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत भी की थी। आखिरकार जब अजय कुमार मिश्रा का तबादला हुआ, तो लोनी में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया। वायरल हो रहे वीडियो में विधायक खुद भी डांस करते नजर आए।  ऐसा शायद पहली बार हुआ जब किसी आईपीएस अधिकारी के ट्रांसफर पर इस तरह का खुला जश्न मनाया गया हो। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

अजय कुमार मिश्रा का बैकग्राउंड…

आपको बताते चले कि अजय कुमार मिश्रा का जन्म 26 नवंबर 1974 को बलिया, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता कुबेरनाथ मिश्रा यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल थे। अजय बचपन से ही पुलिस की वर्दी पहनने का सपना देखा करते थे और अपने पिता की तरह ही पुलिस सेवा में जाना चाहते थे। अगर बात उनकी पढ़ाई-लिखाई की करें तो वह वाराणसी में पले-बढ़े और यहीं से उन्होंने बीए ऑनर्स की पढ़ाई पूरी की। फिर यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा दी, जिसमें उन्हें आईपीएस के रूप में चुना गया। खास बात ये रही कि 2003 में उनके पिता के रिटायर होने के साल ही उनका सिलेक्शन हो गया।

पुलिस सेवा में सफर…

अजय मिश्रा ने पुलिस सेवा की शुरुआत 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी के रूप में की।

गाजियाबाद में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद वह इसके पहले कमिश्नर बने। इससे पहले वे कई ज़िलों में पुलिस कप्तान और इंटेलिजेंस ब्यूरो में भी अपनी सेवाएं दे चुके है।

गाजियाबाद में विवादों से भरा कार्यकाल

दरअसल, 28 नवंबर 2022 को अजय कुमार मिश्रा को गाज़ियाबाद का पहला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया। उनके ढाई साल के कार्यकाल के दौरान कई बार वे सुर्खियों में रहे। हाल ही में लोनी में निकली कलश यात्रा के दौरान उनका बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर से विवाद हो गया। इस दौरान हुई झड़प में विधायक के कपड़े तक फट गए और उन्होंने उन्हीं फटे कपड़ों में धरना दिया। यह घटना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई और इसके बाद विधायक ने मिश्रा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायत, फिर ट्रांसफर

इससे पहले भी विधायक और कमिश्नर के बीच कई मुद्दों पर विवाद हो चुका था। नाराज विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत भी की थी। आखिरकार जब अजय कुमार मिश्रा का तबादला हुआ, तो लोनी में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया। वायरल हो रहे वीडियो में विधायक खुद भी डांस करते नजर आए।

डासना मंदिर के यति नरसिंहानंद से भी रहा विवाद

गाजियाबाद में रहते हुए अजय कुमार मिश्रा का विवाद डासना मंदिर के प्रमुख यति नरसिंहानंद से भी हो चुका है। यह मामला भी काफी सुर्खियों में रहा था। वहीं अब अजय कुमार मिश्रा का तबादला प्रयागराज पुलिस कमिश्नर के रूप में किया गया है। उनकी जगह पर आगरा के पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ को गाज़ियाबाद का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।

Exit mobile version