Site icon Dainik Savera Times

जंग के बीच ईरान को इस शक्तिशाली देश ने भेजे घातक हथियार, US-इजरायल की बढ़ी टेंशन

Iran Israel Conflict

Iran appoints new military chiefs

इंटरनेशनल डेस्क : इजरायल के साथ जंग लड़ रहे ईरान को अब एक शक्तिशाली देश से मदद मिली है। सूत्रों के मुताबिक ईरान को चीन की ओर से हथियार सप्लाई किए गए हैं। ये हथियार चीन ने अपने 3 कार्गो प्लेन के जरिए चीन पहुंचाए हैं। बताया जा रहा है कि शंघाई के रास्ते ये विमान लग्जमबर्ग इलाके से ईरान के एयर स्पेस में पहुंचे।

मिड-एयर इन एयरक्राफ्ट ने अपने ट्रांसपोर्डर और सेंसर स्विच ऑफ कर दिए थे, ताकि किसी को पता नहीं लग सके। वहीं, जंग के कारण ईरान पहले ही अपने एयर स्पेस को बंद कर चुका है।

रूस और चीन किसके साथ?

हालांकि आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी है कि इन विमानों में हथियार थे या कुछ और। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि ड्रैगन ने ईरान को या तो कोई एयर डिफेंस सिस्टम दिया है या कोई हथियार। बता दें कि इजरायल के साथ लड़ाई में रूस और चीन ईरान के पक्ष में खड़े दिख रहे हैं।

रूस दे चुका चेतावनी

बता दें कि इससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी चेतावनी दे चुके हैं कि अगर यूएस इस जंग में कूदता है तो रूस भी ईरान का साथ देगा। वहीं, ड्रैगन भी कुछ ऐसी बातें पहले कह चुका है। FlightRadar24 की ओर से एक रिपोर्ट जारी की गई है।

रडार से गायब हुए विमान

रिपोर्ट के अनुसार चीन के 5 बोइंग 747 विमान उत्तरी इलाकों से उड़ान भरकर ईरान की ओर गए। 14 जून 2025 इन विमानों की लोकेशन लग्जमबर्ग की ओर दिख रही थी। इन विमानों ने यूरोपीय एयर स्पेस का प्रयोग नहीं किया।

ये विमान कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान को पार करते दिखे, बाद में ईरान की सीमा के पास रडार से गायब हो गए। इस वजह से संदेह पैदा होता है कि इन विमानों के अंदर हथियार थे या कुछ और। बता दें कि चीन और ईरान ने 2021 में आपसी मदद के लिए 25 साल की डील की थी।

Exit mobile version