Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Isha Ambani Visit Mahakumbh 2025 : पति संग प्रयागराज पहुंची ईशा अंबानी, संगम में लगाई डुबकी, देखें Video

February 25, 2025

Isha Ambani Visit Mahakumbh 2025 : पति संग प्रयागराज पहुंची ईशा अंबानी, संगम में लगाई डुबकी, देखें Video

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ का आयोजन हो रहा है, जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम में स्नान करने आ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस अवसर पर महाकुंभ में स्नान करने से श्रद्धालुओं को पापों से मुक्ति मिलती है और यह एक अत्यंत शुभ पर्व माना जाता है। इसी बीच, मंगलवार को रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी ने भी प्रयागराज पहुंचकर महाकुंभ का दौरा किया। उन्होंने संगम में स्नान किया और वहां प्रार्थना भी की। उनके इस दौरे से महाकुंभ के धार्मिक महत्व में और वृद्धि हुई है और यह एक ऐतिहासिक पल बन गया है।

विदेशों से भी बड़े संख्या में श्रद्धालु आ रहे…

महाकुंभ का यह आयोजन न सिर्फ भारत से बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है।  यही कारण है कि इस शुभ अवसर पर देश ही नहीं विदेशों से भी बड़े संख्या में श्रद्धालु महाकुंभ में शामिल होने के लिए आ रहे है।  वहीं इस शुभ घड़ी में ईशा के साथ उनके पति आनंद पीरामल भी मौजूद थे। बता दें कि ईशा अंबानी मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी हैं, इसके साथ ही वह रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह के रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक भी हैं।

मुकेश अंबानी और परिवार का महाकुंभ में स्नान…

आपको बता दें कि 11 फरवरी को रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपने परिवार की चार पीढ़ियों के साथ प्रयागराज के महाकुंभ नगर का दौरा किया और सपरिवार संगम में डुबकी लगाई। इस पवित्र अवसर पर मुकेश अंबानी के साथ उनके दोनों बेटे आकाश अंबानी और अनंत अंबानी, आकाश की पत्नी श्लोका अंबानी और उनके बच्चे पृथ्वी एवं वेदा, अनंत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट भी मौजूद रहे। उनका यह दौरा महाकुंभ के महत्व को और भी बढ़ाता है और श्रद्धालुओं के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बनता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें