Site icon Dainik Savera Times

इजरायल ने फिर किया बड़ा हमला, 41 फिलिस्तीनियों समेत 61 की मौत; गाजा में अब कैसे हैं हालात?

Israel Gaza War

इंटरनेशनल डेस्क: इजरायल ने गाजा में एक बार फिर जोरदार हमला किया है। इजरायल के समर्थन से गाजा में राहत सामग्री वितरण शिविर चलाने वाले संगठन ने बुधवार को इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एक वितरण केंद्र के पास जोरदार हमले में 20 फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई। वहीं, इजरायल के अन्य हमलों में 41 लोगों की मौत होने का दावा किया गया है। एक अस्पताल प्रबंधन ने इसकी पुष्टि की है। इन लोगों में 11 बच्चे भी शामिल हैं, वहीं, मौत का आंकड़ा 61 पहुंच चुका है।

गाजा ह्यूमैनिटेरियन फंड (GHF) ने वितरण केंद्र के पास मची भगदड़ को लेकर पुष्टि की है। जीएचएफ के अनुसार भगदड़ दक्षिण गाजा के यूनिस में एक वितरण केंद्र के पास मची, जिसमें 19 लोगों की मौत कुचले जाने से हो गई। वहीं, एक शख्स की मौत के पीछे चाकूबाजी को कारण माना जा रहा है। संगठन ने इसको लेकर हमास पर आरोप लगाया है। संगठन का कहना है कि हमास ने डर और भ्रम फैलाया, जिसकी वजह से लोगों के बीच भगदड़ मची।

अब तक 850 लोगों की मौत

इस संगठन के वितरण केंद्रों के पास पहले भी गड़बड़ी के मामले सामने आ चुके हैं। मई से अब तक गाजा में लगभग 850 फिलिस्तीनियों की जानें जा चुकी हैं। ये लोग मदद की गुहार लगा रहे थे। इनमें जीएफएच के वितरण स्थलों समेत कई केंद्र शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं, उत्तरी गाजा में एक बार फिर इजरायल ने एयर स्ट्राइक की है, जिसमें 11 बच्चों समेत 22 लोगों के मारे जाने का दावा किया गया है।

120 ठिकानों पर जोरदार हमला

इजरायल की सेना ने दावा किया है कि उसने पिछले 24 घंटे में हमास के 120 से ज्यादा ठिकानों को गाजा में निशाना बनाया है। हमास की सुरंगों और हथियार रखने की जगहों को भी टारगेट किया गया है। इजरायल ने दावा किया है कि हमास अपने हथियार छिपाने के लिए नागरिक इलाकों को बढ़ावा दे रहा है।

विशेषज्ञों के अनुसार गाजा में लगभग 20 लोग फिलिस्तीनी ऐसे हैं, जो खाद्य संकट का सामना कर रहे हैं। 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजरायल पर अटैक किया था। इसके बाद से 21 महीने से जंग चल रही है।

उधर, खान यूनुस को लेकर जाने वाले गलियारे को खोलने का ऐलान इजरायल ने किया है। इस इलाके पर काफी लंबे समय से इजरायल का कब्जा है। माना जा रहा है कि इजरायल ने दबाव बनाने के लिए ऐसा किया है। इजरायल इन इलाकों में अपनी सैन्य मौजूदगी लगातार बनाए रखे हुए है।

Exit mobile version