Dainik Savera Times

itel A95 5G vs Samsung Galaxy F06 5G: बजट सेगमेंट में कौन है बेहतर 5G स्मार्टफोन?

itel A95 5G vs Samsung Galaxy F06 5G : भारतीय स्मार्टफोन बाजार में बजट 5G डिवाइस की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी कड़ी में itel ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन itel A95 5G लॉन्च किया है, जिसका सीधा मुकाबला Samsung Galaxy F06 5G से है। दोनों फोन किफायती कीमत पर मजबूत फीचर्स के साथ आते हैं, लेकिन सवाल यह है कि कौन सा डिवाइस अधिक मूल्य प्रदान करता है? आइए जानते हैं इन दोनों फोन्स के बीच का पूरा कंपेरिजन…

कीमत और वैरिएंट्स

itel A95 5G दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है:

4GB RAM + 128GB स्टोरेज: ₹9,599
6GB RAM + 128GB स्टोरेज: ₹9,999

Samsung Galaxy F06 5G की कीमतें इस प्रकार हैं:

4GB RAM + 64GB स्टोरेज: ₹9,999
6GB RAM + 128GB स्टोरेज: ₹11,499

itel यहां कीमत के मामले में बढ़त में नजर आता है, खासकर स्टोरेज को ध्यान में रखते हुए।

डिस्प्ले और डिजाइन

itel A95 5G में 6.67 इंच की HD+ IPS पंच-होल डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। वहीं Galaxy F06 5G में 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स ब्राइटनेस मिलता है।

itel का रिफ्रेश रेट जहां ज्यादा स्मूद अनुभव देगा, वहीं Samsung की ब्राइटनेस आउटडोर यूज़ में बेहतर परफॉर्म कर सकती है।

परफॉर्मेंस और प्रोसेसर

दोनों स्मार्टफोन्स में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जो डेली टास्क और बेसिक गेमिंग के लिए पर्याप्त है। दोनों में रैम वर्चुअल एक्सपेंशन सपोर्ट करता है, जिससे 12GB तक RAM का अनुभव लिया जा सकता है।

बैटरी और चार्जिंग

itel A95 5G: 5,000mAh बैटरी + 10W चार्जिंग
Samsung Galaxy F06 5G: 5,000mAh बैटरी + 25W फास्ट चार्जिंग

चार्जिंग स्पीड के मामले में Samsung की बढ़त साफ दिखाई देती है।

कैमरा परफॉर्मेंस

दोनों स्मार्टफोन में रियर साइड पर 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, लेकिन Galaxy F06 में इसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिलता है। फ्रंट में दोनों में ही 8MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

नतीजा: किसे चुनें?

अगर आप बजट में ज्यादा स्टोरेज, बेहतर रिफ्रेश रेट और कम कीमत चाहते हैं, तो itel A95 5G एक वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन है। वहीं अगर आप सैमसंग के ब्रांड वैल्यू, बेहतर डिस्प्ले ब्राइटनेस और तेज़ चार्जिंग को प्राथमिकता देते हैं, तो Samsung Galaxy F06 5G एक मजबूत दावेदार है। आपकी प्राथमिकता के आधार पर ही सही स्मार्टफोन चुनना बेहतर होगा। गेमिंग, कैमरा या चार्जिंग – जो आपके लिए ज़रूरी है, उसी के मुताबिक फैसला करें।

Exit mobile version