Dainik Savera Times

अवैध निर्माण पर जालंधर नगर निगम का एक्शन, इन बिल्डिंगों को जारी किया नोटिस

पंजाब डेस्क: जालंधर नगर निगम अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी क्रम में आज नगर निगम ने दो इलाकों में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की है। जिन इलाकों में एक्शन किया गया है उनमें मेजर एन्क्लेव एक्सटेंशन और घा मंडी श्मशान घाट शामिल है। यहां पर हाउस लाइन का खुलेतौर पर उल्लंघन और कुछ अवैध निर्माण धड़ल्ले से चल रहा था। जिस पर प्रशासन ने शिकंजा कसते हुए निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है और साथ ही नोटिस भी जारी किया है।

अधिकारियों ने इस नोटिस के दौरान हिदायत देते हुए कहा कि अगर इस नोटिस के बाद भी अवैध निर्माण जारी रहा तो इसे जेसीबी से तोड़ा जाएगा। इसके साथ ही नगर निगम ने न्यू सनसिटी फेज 1 गखला में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ भी कार्रवाई की है। यहां पर चल रहे कार्य पर रोक लगा दी है।

ATP सुखदेव वशिष्ठ का बयान
वहीं, एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि मेजर एन्क्लेव एक्सटेंशन और घा मंडी श्मशान घाट में अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया है। साथ ही नगर निगम ने न्यू सनसिटी फेज 1 गखला में अवैध कॉलोनियों में चल रहे काम को रोक दिया गया है।

Exit mobile version