Site icon Dainik Savera Times

Israel-Iran War: खामनेई की हत्या पर जम्मू-कश्मीर में विरोध प्रदर्शन, परीक्षाओं को किया स्थगित

Jammu Kashmir Protests Khamenei death

Jammu Kashmir Protests Khamenei death

जम्मू-कश्मीर डेस्क। इजरायल के साथ संघर्ष में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर में लोग आक्रोशित हैं। रविवार को बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के बीच कश्मीर में परीक्षाओं को स्थगित किया गया।

ये भी देखें :-

जम्मू-कश्मीर सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (JKSSB) ने रविवार को जानकारी दी कि गृह विभाग में लैबोरेटरी अटेंडेंट के पद के लिए ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा दी गई है। नोटिफिकेशन में कहा गया कि सभी संबंधित उम्मीदवारों की जानकारी के लिए यह सूचित किया जाता है कि 22 जुलाई 2025 को जारी विज्ञापन नोटिफिकेशन के तहत लैबोरेटरी अटेंडेंट (होम डिपार्टमेंट) के पद के लिए ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा रविवार को होने वाली थी, उसे स्थगित किया जाता है। परीक्षा की नई तारीख अलग से बताई जाएगी।

हालांकि, जेकेएसएसबी की ओर से रविवार को जारी नोटिफिकेशन में परीक्षा स्थगित करने का कारण नहीं दिया गया है। गौरतलब है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के विरोध में रविवार को श्रीनगर में प्रदर्शन हुआ। कश्मीरी शिया मुसलमान बड़ी संख्या में एकजुट हुए और मार्च करते हुए श्रीनगर स्थित लाल चौक पहुंचे, जहां अपना विरोध दर्ज कराया।

वहीं, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद पोस्ट किया कि आज इतिहास में दुखद और शर्मनाक मोड़ आया है, जब इजरायल और अमेरिका ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खानेनेई की मौत पर शेखी बघार रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा, “शर्मनाक और चौंकाने वाली बात है कि मुस्लिम देशों ने स्पष्ट और अप्रत्यक्ष समर्थन दिया, जिन्होंने अंतरात्मा की आवाज सुनने के बजाय सुविधाओं और तात्कालिक लाभ को चुना। महबूबा मुफ्ती ने आगे कहा कि इतिहास गवाह बनेगा कि किसने न्याय के लिए संघर्ष किया और किसने अत्याचारियों की मदद की। ईरान के लोगों के साथ हमारी दुआएं हैं।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version