Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर: BJP के पूर्व विधायक मोहम्मद खान ने किया सुसाइड, खुद को मारी गोली

March 20, 2025

जम्मू-कश्मीर: BJP के पूर्व विधायक मोहम्मद खान ने किया सुसाइड, खुद को मारी गोली

नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां बीजेपी के पूर्व विधायक फकीर मोहम्मद खान ने सुसाइड कर लिया है। पार्टी प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की। बताया जा रहा है कि उन्होंने पीएसओ की सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।

सरकारी बंगले में खुद को मारी गोली 
उन्होंने श्रीनगर के हाई सिक्योरिटी वाले इलाके तुलसीबाग में आवंटित सरकार के बंगले में खुद को गोली मारी। जिसके बाद उन्हें खून से लथपथ पाया। फकीर मोहम्मद खान की गिनती बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में की जाती थी।

जांच में जुटी पुलिस 
सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची गई है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फकीर मोहम्मद खान ने किन वजहों के चलते सुसाइड किया है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

गुरेज सीट से लड़े थे चुनाव 
बता दें कि, बीते साल हुए विधानसभा चुनाव में खान को बीजेपी ने गुरेज सीट से टिकट दिया था। लेकिन नेशनल कॉनफ्रेंस के नजीर अहमद खान ने उन्हें 1049 वोटों के अंतर से हरा दिया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें