Site icon Dainik Savera Times

Jharkhand Board 12th Result जारी, साइंस में 79.26% स्टूडेंट्स और कॉमर्स स्ट्रीम में 91.2% पास, जल्दी चेक करें रिजल्ट

नेशनल डेस्क : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज 31 मई 2025 को 12वीं कक्षा (साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस रिजल्ट का छात्रों को लंबे समय से इंतजार था। अब स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से jacresults.com वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस बार का परिणाम पिछले साल की तुलना में 7% बेहतर रहा है, जिससे छात्र और अभिभावक दोनों में खुशी का माहौल है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

साइंस और कॉमर्स दोनों स्ट्रीम में बेटियों ने लहराया परचम 

इस साल के परिणामों में लड़कियों ने लड़कों से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है। साइंस स्ट्रीम में कुल 79.26% छात्र पास हुए, जिसमें 80.53% लड़कियां और 48.43% लड़के सफल हुए। वहीं, कॉमर्स स्ट्रीम में पास प्रतिशत 91.2% रहा, जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 95% और लड़कों का 86% रहा। यह दर्शाता है कि बेटियाँ शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट – स्टेप बाय स्टेप

-सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।

-होमपेज पर “JAC 12th Result 2025 (Science/Commerce)” लिंक पर क्लिक करें।

-इसके बाद अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।

-“Submit” पर क्लिक करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

-अब आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।

टॉप 5 जिले जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया

-लातेहार – 100% परिणाम, सभी छात्र पास

-लोहरदगा – 98.69%

-सिमडेगा – 98.04%

-जामताड़ा – 97.72%

-पाकुड़ – 96.29%

इन जिलों ने राज्य भर में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है और यह वहां की शिक्षा व्यवस्था की मजबूती को दर्शाता है।

साइंस स्ट्रीम का परिणाम

साइंस स्ट्रीम में कुल 98,634 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 78,186 छात्र पास हुए।

-58,732 को फर्स्ट डिविजन

-19,383 को सेकेंड डिविजन

-63 को थर्ड डिविजन मिला है।

यह परिणाम साइंस क्षेत्र में छात्रों की मेहनत और तैयारी को दर्शाता है।

कॉमर्स स्ट्रीम का परिणाम

कॉमर्स स्ट्रीम में इस बार कुल 22,066 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 20,285 छात्र सफल हुए हैं।

-12,829 को फर्स्ट डिविजन

-7,234 को सेकेंड डिविजन

-222 को थर्ड डिविजन मिला है।

यह परिणाम बताता है कि वाणिज्य क्षेत्र के छात्र भी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं।

Exit mobile version