Site icon Dainik Savera Times

Jharkhand Naxal Encounter: सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता…6 नक्सलियों को किया ढेर, हथियार बरामद

Jharkhand Naxal Encounter: झारखंड के बोकारो जिले में सोमवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कोबरा कमांडो और पुलिस के साथ मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ जिले के लालपनिया इलाके में लुगु पहाड़ियों पर सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है।

2 इंसास राइफल,1 एसएलआर और एक पिस्तौल बरामद

उन्होंने बताया कि ‘209 कमांडो बटालियन फॉर रिजोल्यूट एक्शन’ (कोबरा) के जवानों ने एक अभियान चलाया जिसमें छह नक्सली मारे गए तथा दो इंसास राइफल, एक ‘सेल्फ लोडिंग राइफल’ (एसएलआर) और एक पिस्तौल बरामद की गई। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में किसी सुरक्षाकर्मी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। कोबरा सीआरपीएफ की एक विशेष इकाई है जो जंगल युद्ध रणनीति में अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती है।

Exit mobile version