Site icon Dainik Savera Times

Jodhpur Accident: जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर सड़क हादसा, स्कूल बस और ट्रक की टक्कर, 8 बच्चे घायल

Jodhpur Accident: जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बता दे कि बड़े सड़क हादसे में एक निजी स्कूल की बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गयी। वहीं इस हादसे में 8 बच्चे घायल हो गए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर होने पर उन्हें जोधपुर रेफर किया गया है। आइए विस्तार में जानते है…

निजी स्कूल की बस और ट्रक से टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार ये घटना सुबह 9:00 बजे हुई, जब स्कूल बस में स्कूली बच्चे और शिक्षक सवार थे। क्वे क्रॉसिंग के निकट सामने से आ रहे एक ट्रक ने स्कूल बस को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि ट्रक होटल की ओर लौट रहा था तभी यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद ट्रक का तेल टैंक लीक होने लगा।

स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर की मदद

दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को स्कूल बस से बाहर निकाला। इस हादसे में दो बच्चों गंभीर रूप से घायल हों गए है जिन्हे बालासोर से जोधपुर रेफर किया गया, जबकि 6 बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हादसे की सूचना मिलते ही बालेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। फिलहाल, घायलों का इलाज जारी है।

Exit mobile version