Site icon Dainik Savera Times

ब्रह्मोस से भी घातक मिसाइल बनाने जा रहा है भारत! पूरे एशिया को हिट करने की क्षमता, जानें रेंज और पावर

BrahMos missile

इंटरनेशनल डेस्क : भारत की मिसाइलें कितनी ताकतवर हैं, इसका अंदाजा ही में दुनिया लगा चुकी है। पाकिस्तान के खिलाफ हाल ही में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था। इस दौरान पाकिस्तान के कई सैन्य बेस तबाह किए गए। जंग के दौरान भारत ने पाकिस्तान में जितनी भी तबाही मचाई, उसका पूरा श्रेय ब्रह्मोस मिसाइल को जाता है।

अब आपको एक और बेहतर बात बता रहे हैं, भारत अब ब्रह्मोस से भी घातक मिसाइल बनाने जा रहा है, जिसका नाम K-6 है। इसे हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइलों की लिस्ट में काफी हाईटेक माना जाता है। बता दें कि के-6 हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल को हैदराबाद स्थित रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की नेवल लेबोरेटरी में डेवलप किया जा रहा है।

8 हजार किलोमीटर होगी रेंज

बताया जा रहा है कि ये मिसाइल अंतिम चरण में है, जल्द इसकी लॉन्चिंग की जा सकती है। इस मिसाइल को लॉन्चिंग के बाद इंडियन नेवी में शामिल किया जाएगा। इसके चलते भारत की सामरिक ताकत में इजाफा होगा। बता दें कि इस पावरफुल मिसाइल की रेंज को 8 हजार किलोमीटर तक बढ़ाया जा सकता है, जो ब्रह्मोस से भी घातक मानी जा रही है।

हालांकि यह कोई नई बात नहीं है। भारतीय सेना के पास इस समय ब्रह्मोस से खतरनाक और भी मिसाइलें हैं। इनकी जद में पूरा एशिया आता है। प्रमुख 3 मिसाइलों के बारे में जान लेते हैं।

शौर्य मिसाइल (Shaurya Missile)

-यह एक हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल है
-रडार को चकमा देने में माहिर
-रेंज 700 से 800 किलोमीटर
-परमाणु हमला करने में सक्षम
-हाई स्पीड मैक 7.5 (साउंड से साढ़े 7 गुना तेज)

प्रलय मिसाइल (Pralay Missile)

-350 से 700 किलोग्राम वारहेड ले जाने में सक्षम
-सतह से सतह पर मार करने में सक्षम, बैलिस्टिक मिसाइल
-रेंज 150 से 500 किलोमीटर
-इंटरसेप्टर मिसाइलों को मात देने में सक्षम
-हवा में रास्ता बदल सकती है

अग्नि-5 मिसाइल (Agni-5 Missile)

-अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल
-रेंज 5000 किलोमीटर
-परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम
-MIRV तकनीक से लैस
-स्पीड मैक 24

Exit mobile version