Site icon Dainik Savera Times

‘राहुल गांधी का बयान देशविरोधी और शर्मनाक’, कांग्रेस नेता पर भड़की कंगना रनौत

हिमाचल डेस्क (सृष्टि शर्मा): कंगना रनौत ने हाल ही में राहुल गांधी के नेपाल में Gen Z आंदोलन को लेकर दिए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने कहा कि राहुल गांधी की यह टिप्पणी देशविरोधी और शर्मनाक है और इससे भारत की छवि खराब हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी को पहले इस आंदोलन के बारे में सही जानकारी लेनी चाहिए थी, फिर ही इस पर कोई टिप्पणी करनी चाहिए थी।

कंगना ने मंडी संसदीय क्षेत्र के ढालपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, ”नेपाल में Gen Z आंदोलन ने वंशवादी सरकार को हटाकर लोकतंत्र की व्यवस्था स्थापित की है।” वहीं, राहुल गांधी ने भारत में भी ऐसा आंदोलन होने की बात की थी और कहा था कि लोगों को जिंदा जलाया जाना चाहिए। कंगना ने इसे पूरी तरह से गलत बताया और कहा कि भारत में पहले से ही लोकतांत्रिक व्यवस्था है, और ऐसी बयानबाजी से केवल भारत की छवि खराब होती है।”

देश का सिर हर बार शर्म से झुकता है: कंगना 

कंगना ने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि वह बिना सोचे-समझे कोई भी बयान दे देते हैं। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि राहुल गांधी पहले अमेरिका में जाकर यह कह चुके हैं कि “भारत को बचाओ”, जबकि उन्हें यह समझना चाहिए कि भारत में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार है और देश की जनता इस सरकार से खुश है। कंगना ने आगे कहा कि राहुल गांधी को हर बार ऐसा बयान देने से पहले सोच-समझकर बोलना चाहिए, क्योंकि उनकी टिप्पणियों से देश का सिर हर बार शर्म से झुकता है।

रक्तदान शिविर में भाग लिया 

इसके अलावा, कंगना रनौत ने भाजपा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में भी भाग लिया। उन्होंने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान, रक्तदान और समाज सेवा के कार्यों का समर्थन किया। यह अभियान 2 अक्टूबर तक देशभर में मनाया जा रहा है और कंगना ने मंडी क्षेत्र में भाजपा द्वारा आयोजित कई कार्यक्रमों की सराहना की।

Exit mobile version