Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kantara Chapter 1 OTT Release: अब OTT पर हिंदी में रिलीज हुई ‘कांतारा चैप्टर 1’, जानें कहां देखें…

November 27, 2025

Kantara Chapter 1 OTT Release: अब OTT पर हिंदी में रिलीज हुई ‘कांतारा चैप्टर 1’, जानें कहां देखें…

डेस्कः ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने सिनेमा हाल में धूम मचाने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली है। इस फिल्म ने दुनिया भर में 800 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए हैं। ‘कांतारा: चैप्टर 1’ फिल्म ने अपनी पौराणिक कथाओं, भक्ति और संस्कृति से जुड़ी कच्ची कहानी से दर्शकों को लुभाया। जो दर्शक इस फिल्म को दोबारा से देखना चाहते हैं, तो उनके लिए बड़ी खुशखबरी हैं। यह ब्लॉकबस्टर फिल्म हिंदी में अमेजन प्राइम वीडियो पर आ गई है।

कहां देखें ये फिल्म

31 अक्टूबर 2025 को फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर अमेजन प्राइम वीडियो पर चार भाषाओं कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम में प्रीमियर हुई थी। इसके बाद अब ये फिल्म इस प्लेटफॉर्म पर हिन्दी भाषा में रिलीज की गई है। इसके साथ ही अब ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर हिंदी भाषा में भी उपलब्ध है। इसको लेकर अमेजन प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नए पोस्टर के जरिए फैंस के साथ शेयर किया गया, जिससे सोशल मीडिया पर उत्साह फैल गया।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

फिल्म की कहानी

इस फिल्म में चौथी सदी के कदंब वंश के बारे में बताया गया है, जहां तुलुनाडु इलाके में दैव पूजा की शुरुआत के बारे में गहराई से बताता है। इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी का पवित्र कांतारा जंगल और उसके आदिवासी समुदायों के एक दैवीय रक्षक का किरदार निभाते है, जिसका नाम बरमे है, जो एक दमदार किरदार है। जो दुष्ट कदंब राजवंश और उसकी राजकुमारी से देव की मूर्तियों और जंगल के लोगों को बचाता है।

फिल्म की कमाई

‘कांतारा: चैप्टर 1’ 2 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज हुई थी। फिल्म ने हाल ही में इंटरनेशनल लेवल पर 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। भारत में 600 करोड़ रुपये के नेट क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है, जिससे यह दशक की सबसे बड़ी भारतीय फिल्मों में अपनी जगह पक्की कर लेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें