Site icon Dainik Savera Times

कपूरथला में सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला कॉन्स्टेबल की मौत

kapurthala-female-constable-died-being-hit-unknown-vehicle

kapurthala-female-constable-died-being-hit-unknown-vehicle

पंजाब डेस्क: कपूरथला जिले के जालंधर–अमृतसर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान कुलविंदर कौर (44 वर्ष) के रूप में हुई है, जो थाना ढिलवां में तैनात थीं।

यह भी देखें:  Channi ਮਾਮਲੇ ‘ਤੇ Sunil Jakhar ਦਾ ਤੰਜ, ਕਿਹਾ—ਕਾਂਗਰਸ ਦਾ ਭਵਿੱਖ ਨਹੀਂ

जानकारी के अनुसार, कुलविंदर कौर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अपने घर जगतजीत नगर, गांव हमीरा से एक्टिवा पर सवार होकर थाना ढिलवां जा रही थीं। जब वह ढिलवां के पास एक पैलेस के सामने पहुंचीं, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया

हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल कपूरथला ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर युक्ता ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि कुलविंदर कौर मूल रूप सेपटियाला की रहने वाली थीं और शादी के बाद अपने ससुराल जगतजीत नगर, गांव हमीरा में रह रही थीं।

अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल कपूरथला के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है। थाना ढिलवां के एसएचओ दलविंदरबीर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

ये भी देखें :- जम्मू-कश्मीर: दिहाड़ी मजदूर नियमितीकरण नीति का इंतजार

Exit mobile version