Site icon Dainik Savera Times

करवा चौथ पर रची थी मर्डर की साजिश, शव के साथ बिताई रात; करण हत्याकांड में सुष्मिता का बड़ा कबूलनामा

Karan dev murder case

दिल्ली डेस्क: दिल्ली के करण देव मर्डर मामले में लगातार चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। खुलासा हुआ है कि हत्या के बाद आरोपी पत्नी सुष्मिता कुछ देर तक शव के बगल में बैठी रही थी। इसके बाद उसे नींद आ गई थी। 6 साल का बेटा अपनी दादी के यहां गया था। इससे सुष्मिता का रास्ता आसान हो गया। पुलिस पूछताछ में सुष्मिता ने अपना गुनाह कबूल लिया है। 13 जुलाई की सुबह साढ़े 8 बजे हत्यारोपी पत्नी ससुराल आई थी।

यहां पर जानकारी दी थी कि करण को करंट लग गया है, वह उठ नहीं रहा। परिजन तेजी से मौके पर आकर करण को अस्पताल लेकर गए थे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। सुष्मिता ने कबूल किया है कि रात होते ही हत्या की प्लानिंग की गई थी। अलसुबह करीब 3 बजे उसने हत्या को अंजाम दिया। इसके बाद सुबह होने का वेट किया और शव के बगल में रात बिताई।

पति ने की थी पिटाई

सुबह ससुरालवालों को जाकर जानकारी दी थी। सुष्मिता के अनुसार पिछले करवा चौथ पर पति ने पहले उसके साथ गालीगलौज किया था। इसके बाद जमकर पिटाई की थी। उसी दिन राहुल के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रच ली थी। राहुल शादीशुदा नहीं है, वे लोग मौके का वेट कर रहे थे। मौके पर जब परिजन पहुंचे तो करण की उंगली और कंधे के नीचे करंट लगने के निशान थे, मुंह से झाग निकल रहा था।

पुलिस को उसी समय शक हो गया था। इसके बाद पुलिस का शक यकीन में तब बदला, जब सुष्मिता, उसका चाचा और चचेरा भाई पोस्टमार्टम नहीं करवाना चाह रहे थे। तीनों ने कहा था कि मौत सामान्य है। वहीं, डॉक्टर अंदेशा जता चुके थे कि कुछ न कुछ गड़बड़ है।

मोबाइल से खुला था राज

पुलिस के अनुसार करण ने किसी को अपना मोबाइल दिया था। इसमें उसकी सुष्मिता के साथ चैट सामने आई थी, जिसमें हत्या का खुलासा हुआ था। सुष्मिता ने करण को 15 नींद की गोलियां खिलाने की बात कही थी। बेहोश होने के बाद करंट लगाकर करण की जान ले ली। राहुल को चैट के जरिए ही उसने मर्डर की जानकारी दी थी।

Exit mobile version