Site icon Dainik Savera Times

‘कश्मीर गाजा नहीं है’…Israel Hamas युद्ध के बीच शेहला रशीद ने की PM मोदी-अमित शाह की तारीफ

नेशनल डेस्क: इजराइल-हमास के बीच चल रही जंग पर जेएनयू छात्रसंघ की पूर्व उपाध्यक्ष रहीं शेहला रशीद ने जम्मू-कश्मीर पर बड़ा बयान दिया है। हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जहर उगलने वाली शेहला रशीद की अब सोच बदल गई है। शेहला रशीद अब पीएम मोदी और अमित शाह की मुरीद हो गई है। शेहला रशीद ने पीएम मोदी और शाह की तारीफ करते हुए कहा था कि मोदी सरकार की कश्मीर से आर्टिकल 370 को समाप्त करने का फैसला बिल्कुल सही थी।

 

शेहला ने एक बार फिर कश्मीर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। शेहला ने कहा कि आज कश्मीर में शांति का माहौल है। उन्होंने कहा कि कश्मीर गाजा नहीं है। शेहला रशीद ने कहा कि वह कश्मीर की मौजूदा स्थिति के लिए पीएम मोदी और अमित शाह की बहुत आभारी हैं। मैं जब आज कश्मीर की स्थिति देखती हूं तो संतोष महसूस करती हूं। आज यह स्पष्ट हो गया है कि कश्मीर गाजा नहीं है।

 

शेहला ने कहा कि घाटी में हिंसा को रोकने के लिए एक व्यापक बदलाव की जरूरत थी और यह पीएम मोदी, अमित शाह ने करके दिखाया। बता दें कि शेहला रशीद जम्मू-कश्मीर (J&K) का विशेष दर्जा खत्म करने के फैसले को लेकर केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की कट्टर आलोचक रही हैं, लेकिन हाल ही में पूर्व JNU छात्र ने केंद्र सरकार की काफी प्रशंसा कर रही हैं। इससे पहले शेहला ने इसी साल 15 अगस्त को ट्वीट किया था कि कश्मीर में मानवाधिकार रिकॉर्ड लगातार सुधर रहे हैं।

Exit mobile version