Site icon Dainik Savera Times

पैसे की डिमांड, दोस्तों संग संबंध बनाने को मजबूर करता था… जब निमिषा प्रिया ने खोले थे तलाल के वो राज

Nimisha Priya

इंटरनेशनल डेस्क: केरल के पलक्कड़ जिले की रहने वाली नर्स निमिषा प्रिया को फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। 16 जुलाई को यमन में उसे फांसी होनी है। देशभर की कई संस्थाएं उसे बचाने में जुटी हैं। सूत्रों के मुताबिक निमिषा की गलती की वजह से ही उसके बिजनेस पार्टनर तलाल अब्दो महदी की जान गई थी। तलाल प्रिया के ऊपर बुरी नजर रखता था। वह उसे प्रताड़ित करने लगा था।

रात को वह अपने दोस्तों को बुलाता और प्रिया को उनके साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। बताया जा रहा है कि वह उसे सार्वजनिक तौर पर प्रताड़ित करता था। यहां तक कि उसके ऊपर थूकता भी था। बता दें कि निमिषा को जब जेल भेजा गया था तो उसने तलाल के कई राज खोले थे।

एक बच्ची की मां है निमिषा

हालांकि निमिषा केरल के रहने वाले थॉमस से विवाह कर चुकी थी, लेकिन तलाल उसे अपनी पत्नी बताता था। निमिषा एक बच्ची की मां भी थी। 2015 में यमन में सिविल वार शुरू हो गया था, इसके बाद दोनों में अक्सर झगड़ा होने लगा था। निमिषा ने वहां क्लीनिक खोला था, शुरुआत में अच्छी कमाई होने लगी थी।

पुलिस को की थी शिकायत

बाद में तलाल उससे पैसे की डिमांड करने लगा था और क्लीनिक के शेयरहोल्डर में खुद का नाम जुड़वा लिया था। निमिषा के अनुसार तलाल उसे क्लीनिक के कर्मियों के सामने पीटने लगा था। उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया था। 2016 में उसने पुलिस को भी शिकायत की थी। वह नशा करके घर आता था और रोजाना मारपीट करता था।

2017 में ओवरडोज से मौत

रात में वह अपने दोस्तों को लेकर आता और उनके साथ सोने के लिए मजबूर करता था। अपनी अस्मत बचाने के लिए वह आधी रात को सड़कों पर दौड़ती थी। 2017 में उसने तलाल को नशीली दवा दी थी, ताकि अपना पासपोर्ट वापस ले सके।

पहली बार दवा ने असर नहीं किया, दोबारा दी तो ओवरडोज से उसकी मौत हो गई। बाद में हत्या के आरोप में पुलिस ने निमिषा को अरेस्ट किया था। दोष सिद्ध होने पर उसे फांसी की सजा सुनाई गई थी।

Exit mobile version