Site icon Dainik Savera Times

Khan Sir ने चुपके से रचाई शादी, अब छात्रों के बीच किया खुलासा, बोले- इस दिन सभी स्टूडेंट्स को देंगे पार्टी

बिहार डेस्क : बिहार के प्रसिद्ध शिक्षक, यूट्यूब और लाखों गरीब बच्चों को कम फीस में पढ़ाने वाले लोकप्रिय खान सर ने हाल ही में अपने छात्रों के सामने यह खुलासा किया कि उन्होंने शादी कर ली है। उन्होंने यह बात 26 मई 2025 को अपने एक वायरल वीडियो के जरिए शेयर की, जिसमें उन्होंने अपनी शादी के बारे में जानकारी दी। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

शादी का दिलचस्प विवरण

आपको बता दें कि खान सर ने अपने क्लास में पढ़ान के दौरान छात्रों को बताया कि भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उनकी शादी हुई थी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शादी की तारीख पहले से तय थी, लेकिन युद्ध के कारण उन्होंने सादा तरीके से शादी की। उन्होंने अपने छोटे भाइयों से बात की और उनकी मां की इच्छा का सम्मान करते हुए शादी कर ली। खान सर ने इस बात का भी खुलासा किया कि शादी के दौरान तनावपूर्ण स्थिति के चलते उन्होंने किसी को आमंत्रित नहीं किया था। वे यह मानते थे कि देश पहले है, इसलिए किसी को शादी में बुलाना उचित नहीं था।

खान सर की दुल्हन का नाम

दरअसल, शादी के कार्ड के अनुसार, खान सर की दुल्हन का नाम ‘एएस खान’ है, लेकिन उन्होंने इसमें अपना पूरा नाम नहीं बताया। सोशल मीडिया पर यह भी चर्चा हो रही है कि उनका असली नाम फैजल खान हो सकता है, लेकिन इस बारे में खान सर ने कभी कोई पुष्टि नहीं की है। हम अक्सर देखते है कि खान सर अपनी पहचान को हमेशा से ही छूपाते आए है। इस अंदाजा हम शादी में छपे कार्ड को देखकर भी लगा सकते है।

रिसेप्शन और भोज की जानकारी

वायरल हो रहे वीडियो में खान सर को यह बोलते हुए देखा जा सकता है कि वे अपने छात्रों से कह रहे है कि आनेवाले  दो जून को पटना में उनका रिसेप्शन पार्टी आयोजित किया जाएगा। इसके बाद, छह जून को वह अपने सभी छात्रों के लिए एक विशेष भोज का आयोजन करेंगे। खान सर का कहना था कि यह भोज सिर्फ उनके छात्रों के लिए होगा और इसे वो दिल से आयोजित करेंगे।

निकाह के बाद फोटो का न आना

हालांकि खान सर ने अपनी शादी की जानकारी दी, लेकिन अब तक उनकी शादी की कोई तस्वीर सार्वजनिक नहीं हुई है। उनके शादी की फोटो, निकाह की जानकारी, और दुल्हन के बारे में कुछ भी आधिकारिक रूप से सामने नहीं आया है। इस सादगी के कारण उनकी तारीफ भी हो रही है, क्योंकि उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक रूप से नहीं लाया है और यह सब कुछ बहुत ही सादगी से किया है। खान सर की शादी के बारे में यह खुलासा छात्रों के लिए एक बड़ा सरप्राइज था। उनकी सादगी, उनकी शादी की प्रक्रिया, और इस पूरे मामले को लेकर उनका दृष्टिकोण लोगों को प्रेरित कर रहा है। हालांकि उनके व्यक्तिगत जीवन को लेकर कई बातें अब भी रहस्य बनी हुई हैं, लेकिन यह स्पष्ट है कि खान सर ने अपनी शादी को बेहद निजी तरीके से संभाला है।

Exit mobile version