Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kieron Pollard ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में बने दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

July 1, 2025

Kieron Pollard ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में बने दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

Kieron Pollard Record: वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड ने टी-20 क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। पोलार्ड अब टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाज एलेक्स हेल्स को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया है।

यह कारनामा उन्होंने मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2025 में टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में किया। इस टूर्नामेंट में पोलार्ड MI न्यूयॉर्क की टीम का हिस्सा हैं।

क्रिस गेल के बाद अब पोलार्ड

टी-20 क्रिकेट में अब केवल क्रिस गेल ही पोलार्ड से आगे हैं। गेल ने अब तक 463 मैचों में 14562 रन बनाए हैं। वहीं, कायरन पोलार्ड ने अपने 702वें टी-20 मैच में यह उपलब्धि हासिल करते हुए 13738 रन पूरे किए।

टी-20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज:

1. क्रिस गेल – 14562 रन (463 मैच)
2. कायरन पोलार्ड – 13738 रन (702 मैच)
3. एलेक्स हेल्स – 13735 रन (501 मैच)
4. शोएब मलिक – 13571 रन (557 मैच)
5. विराट कोहली – 13543 रन (414 मैच)

MLC 2025 में पोलार्ड का दमदार प्रदर्शन

एमएलसी के मौजूदा सीजन में कायरन पोलार्ड शानदार लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अब तक 7 मैचों में 40.20 की औसत से 201 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 186.11 का रहा है। टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पोलार्ड ने 39 गेंदों पर 70 रन की आतिशी पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे।

टी-20 करियर में पोलार्ड के आंकड़े

मैच: 702
रन: 13738
औसत: 31.43
स्ट्राइक रेट: शानदार
शतक: 1
अर्धशतक: 62

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें