KL Rahul : मैनचेस्टर के ऐतिहासिक ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच जारी चौथे टेस्ट मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। उन्होंने इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट में अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं, और ऐसा करने वाले वह भारत के केवल पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। इस खास क्लब में केएल राहुल से पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सुनील गावस्कर और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का नाम शामिल है।
इंग्लैंड में 1000+ टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज:
सचिन तेंदुलकर – 1575 रन
राहुल द्रविड़ – 1376 रन
सुनील गावस्कर – 1152 रन
विराट कोहली – 1096 रन
केएल राहुल – 1000+ रन
Milestone Unlocked 🔓
KL Rahul completes 1⃣0⃣0⃣0⃣ runs in Test Matches in England 👏👏#TeamIndia 31/0 after 11 overs
Updates ▶️ https://t.co/L1EVgGu4SI#ENGvIND | @klrahul pic.twitter.com/1kalFjpZDc
— BCCI (@BCCI) July 23, 2025
दरअसल स्विंग और सीम के लिए मशहूर इंग्लैंड की पिचों पर रन बनाना किसी भी बल्लेबाज के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में केएल राहुल का यह प्रदर्शन उन्हें भारत के सबसे भरोसेमंद विदेशी बल्लेबाजों की श्रेणी में लाकर खड़ा करता है। राहुल ने लॉर्ड्स, ओवल, हेडिंग्ले और अब मैनचेस्टर जैसे मुश्किल हालात में भी उपयोगी पारियां खेलकर अपनी तकनीक और धैर्य का प्रदर्शन किया है।
तीन बदलाव के साथ उतरी टीम इंडिया, अंशुल कम्बोज का डेब्यू
चौथे टेस्ट में टीम इंडिया ने तीन बड़े बदलाव किए हैं। करुण की जगह साई सुदर्शन को मौका मिला है, वहीं चोटिल आकाश दीप और नीतीश रेड्डी की जगह अंशुल कम्बोज और शार्दुल ठाकुर को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है।
मैनचेस्टर के लिए भारत की प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अंशुल कम्बोज
मैनचेस्टर के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर

