Site icon Dainik Savera Times

Kolkata Gang Rape: रेप के बाद आरोपियों ने जमकर शराब पी और खाना खाया, कोलकाता कांड में बड़ा खुलासा

Kolkata law student rape case

नेशनल डेस्क : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के दक्षिणी इलाके में स्थित लॉ कॉलेज में छात्रा से रेप मामले में पुलिस को कई चौंकाने वाली बातें पता लगी हैं। बता दें कि छात्रा के साथ 25 जून को कोलकाता के कस्बा इलाके के कॉलेज में दरिंदगी को अंजाम दिया गया था। 31 साल का मनोजित मिश्रा नाम का पूर्व छात्र मामले में मुख्य आरोपी है। अन्य आरोपियों की पहचान 19 साल के जैब अहमद और 20 साल के प्रमित मुखोपाध्याय के तौर पर हुई है।

ये दोनों कॉलेज के छात्र हैं। वहीं, पुलिस ने मामले में एक गार्ड को भी अरेस्ट किया है। अब इस मामले में पुलिस ने एक बड़ा दावा किया है। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म के बाद भी मुख्य आरोपी मनोजित मिश्रा अपने साथियों के साथ कॉलेज में रुका था। वह संस्थान के गार्ड रूम में गया और वहां जाकर जमकर शराब पी। आरोपी वहां काफी देर तक ठहरा था।

गार्ड को दी चुप रहने की धमकी

इसके बाद तीनों आरोपी अपना रात का खाना फिनिश करने के लिए एक ढाबे पर गए थे। सूत्रों के मुताबिक यह ढाबा ईएम बाईपास पर पड़ता है। इसके बाद आरोपी अपने-अपने घर लौटे थे। रेप के बाद आरोपी जब गार्ड पिनाकी बनर्जी के कमरे में थे, तब उन्होंने उसे चुप रहने की धमकी दी थी। जांच के अनुसार 26 जून को आरोपी मिश्रा को अहसास हो गया था कि उसने कितना बड़ा अपराध किया है।

वारदात के लिए रची थी साजिश

इसके बाद आरोपी दक्षिण कोलकाता के एक पार्क में गया था। वहां उसने एक प्रभावशाली व्यक्ति को पूरी बात बताकर मदद मांगी थी। हालांकि वह शख्स स्थिति को भांपते हुए पीछे हट गया था। इसके बाद मिश्रा बचने के लिए भागने की सोच रहा था। वह अपने कई जानकारों के पास विभिन्न इलाकों में गया था। बताया जा रहा है कि वारदात के बारे में आरोपी ने पहले ही योजना बना ली थी।

कॉल डिटेल से पता चलता है कि तीनों आरोपियों के बीच वारदात से पहले कई बार आपस में बात हुई थी। सूत्रों के मुताबिक छात्रा को वारदात से पहले घबराहट का दौरा भी पड़ा था। आरोपियों ने उसे इनहेलर लाकर दिया था।

Exit mobile version