Site icon Dainik Savera Times

पहले भी गैंगरेप कर चुका मनोजित, चाकूबाजी और तोड़फोड़ के लग चुके आरोप… कोलकाता कांड में बड़ा खुलासा

Kolkata law student rape case

नेशनल डेस्क : कोलकाता के लॉ कॉलेज में 24 साल की छात्रा से रेप करने के मुख्य आरोपी मनोजित मिश्रा उर्फ मंगो को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। मिश्रा आदतन अपराधी है, जिसने 25 जून को फर्स्ट ईयर की छात्रा से परिसर के अंदर रेप किया था। पता लगा है कि उसके क्लासमेट मनोरोगी मानते थे। वह अक्सर कॉलेज में आने वाली लड़कियों को एक लाइन में शादी करने के लिए प्रपोज करता था।

यही नहीं, महिलाओं के फोटो और वीडियो के साथ छेड़छाड़ करना भी उसकी फितरत में शामिल रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मनोजित पर चाकूबाजी, यौन हिंसा और उगाही के 5 केस दर्ज हैं। स्टडी पीरियड के दौरान मनोजित के खिलाफ कई शिकायतें आई थीं। इसके बाद भी कॉलेज की जनरल बॉडी की सिफारिश पर उसे अस्थायी कर्मचारी की नौकरी दी गई।

2013 में मारा था चाकू

बताया जाता है कि मनोजित ने 2013 में इस कॉलेज में दाखिला लिया था। इसके तुरंत बाद एक छात्र को चाकू मार दिया था। राजनीतिक संरक्षण की वजह से उसको अरेस्ट नहीं किया गया। इसके बाद भी उसकी कॉलेज में मनमानी जारी रही। अक्सर स्टूडेंट्स को बंधक बनाना, उगाही करना और लड़कियों से छेड़छाड़ करने के मामलों में उसका नाम आता रहा।

2017 में तो आरोपी ने 30-40 गुंडों के साथ मिलकर कॉलेज में तोड़फोड़ की वारदात की थी, लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई। इसके चलते उसका दबाव बढ़ता गया और वह देखते ही देखते टीएमसी का छात्र परिषद का नेता बन गया।

पहले भी बना चुका दरिंदगी का वीडियो

2021 में उसे टीएमसी से बाहर निकाल दिया गया। 2022 में एक छात्रा ने उसके खिलाफ रैगिंग, धमकी और यौन उत्पीड़न की कंप्लेन दर्ज करवाई थी। उसके खिलाफ जब भी कोई कंप्लेन आती, वह कुछ समय के लिए अंडरग्राउंड हो जाता। बाद में फिर दादागीरी करने लगता। कॉलेज से पासआउट होने के 4 साल बाद तक वह यहां आता रहा।

उसके खिलाफ एक छात्रा ने नशीला पदार्थ खिलाकर गैंगरेप करने की शिकायत भी दर्ज करवाई थी। आरोप है कि उसने वारदात का वीडियो भी बना लिया। इसके बाद छात्रा को धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो गिरफ्तार करवा देगा। मामले में पुलिस ने उसे अरेस्ट भी किया था, लेकिन उसको समय रहते बेल मिल गई।

Exit mobile version